एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को धूल चटाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत के लिए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) की राह आसान हो गई है।
अय्यर ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड इस जीत के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 8वीं जीत दर्ज की है। इससे पहले धोनी ने 2012-14 और 2016 के दौरान लगातार 7-7 मैचों में भारत को जीत दिलाई थी।
कोहली और सूर्या का रिकॉर्ड अब निशाने पर लगातार 8 जीत के साथ अय्यर अब भारतीय दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अब उनकी नजर सूर्यकुमार यादव (9 जीत) और विराट कोहली (9 जीत) के कीर्तिमानों को तोड़ने पर होगी। टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 14 लगातार जीत का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है।
श्रीलंका की शर्मनाक हार मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। ईशान किशन (नाबाद 80) और वैभव सूर्यवंशी (38) की पारियों ने टीम को मजबूती दी। जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम महज 45 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की पूरी टीम 10 ओवर भी नहीं टिका सकी।
स्वर्ण पदक के लिए महामुकाबला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अब क्रिकेट फैंस को सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। खिताबी भिड़ंत में टीम इंडिया का सामना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अब देखना होगा कि क्या श्रेयस अय्यर की युवा ब्रिगेड इतिहास रचते हुए गोल्ड पर कब्जा कर पाती है या नहीं।
🚨 8th CONSECUTIVE VICTORY FOR CAPTAIN SHREYAS IYER IN T20I 🇮🇳
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 1, 2026
- Time to create history on Sunday. pic.twitter.com/uzZJnyVMvM
महानदी जल विवाद: अमित शाह की मध्यस्थता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सुलह की उम्मीदें जगीं
जन सुराज के अनुज सिंह के नामांकन में अनंत सिंह की हुंकार , बोले- 500% जीत पक्की
रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर मातम: पिकनिक के दौरान पुणे के 8 छात्रों की डूबने से मौत
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए महायुद्ध, क्या भारत फिर करेगा पाकिस्तान का काम तमाम ?
मीराबाई चानू का एशियन गोल्ड का सपना पूरा: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने की मुलाकात, सिल्वर जीत रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: स्क्वाश में भारत को मिला ब्रॉन्ज, मलेशिया से मिली सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर
जब हवा में होते हैं तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो पायलट का पुराना वीडियो हुआ वायरल
गुवाहाटी में रनों की आतिशबाजी: शुभमन गिल के दोहरे शतक और रिकॉर्ड्स के तूफान से वेस्टइंडीज पस्त
कठुआ में शहीद असिस्टेंट कमांडेंट अंकित का पंचतत्व में विलीन, पत्नी और मां की चीख से गूंजा गांव
राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी जंग : निकाय चुनाव की हार के बाद डोटासरा के इस्तीफे की मांग