महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध दिवेआगर समुद्र तट पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुणे के आलंदी से एक प्राइवेट कोचिंग क्लास की ट्रिप पर आए 8 छात्रों की समुद्र की तेज लहरों में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।
क्या हुआ था उस वक्त? पुणे के आलंदी स्थित एक कोचिंग संस्थान के छात्र शैक्षिक भ्रमण के लिए दिवेआगर पहुंचे थे। समुद्र तट पर पहुँचते ही छात्र मस्ती के मूड में पानी में उतर गए। छात्रों को समुद्र की बदलती गहराई और उठने वाली खतरनाक लहरों का अंदाजा नहीं था। अचानक आई एक तेज लहर ने समूह को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गहरे पानी में खिंचे चले गए और दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और वहां मौजूद महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद समुद्र से आठों छात्रों के शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल, सभी शवों को पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई के लिए बोर्ली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस शिक्षकों और बाकी छात्रों के बयान दर्ज कर हादसे की विस्तृत जांच में जुटी है।
प्रशासन ने लिया संज्ञान दुखद घटना की जानकारी मिलते ही सरकार हरकत में आई। राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने रायगढ़ के जिलाधिकारी से फोन पर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। वहीं, मंत्री अदिति तटकरे ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए छात्रों और पर्यटकों से अपील की है कि वे समुद्र के किनारे सावधानी बरतें, खासकर मानसून या खराब मौसम के दौरान पानी में उतरने से बचें।
परिवारों में पसरा सन्नाटा इस घटना ने मृत छात्रों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। जिस ट्रिप पर बच्चे खुशी-खुशी गए थे, वहां से उनके शव लौटने की खबर सुनकर पूरे आलंदी इलाके में मातम पसर गया है। प्रशासन की ओर से अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या पिकनिक के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं।
*#Maharashtra#Raigad
— Mayuresh Ganapatye (@mayuganapatye) October 1, 2026
TRAGEDY IN DIVEAGAR: 8 STUDENTS DEAD, 1 STILL MISSING
A tragic incident has been reported from Diveagar in Maharashtra’s Raigad district, where eight students from Alandi in Pune district have died after drowning while on an outing.
The students were part… pic.twitter.com/nczsVAhijx
एक हिंदुस्तानी ने टाल दी 9/11 जैसी तबाही: कैप्टन स्मित मछार की जांबाजी पर गर्व से गदगद हुआ देश
वेब सीरीज देखकर प्लंबर ने बचाई 174 लोगों की जान, हवा में टला बड़ा हादसा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान पहुंचा भारतीय डेलिगेशन, लाहौर देखने की जताई इच्छा
आधी रात को ट्रेन में गूंजा फायर अलार्म, बदहवास होकर भाग निकले यात्री
लहूलुहान हालत में भी नहीं डगमगाए भारतीय पायलट स्मित मच्छार, 174 यात्रियों की बचाई जान
बारिश बनी ऑस्ट्रेलिया की ढाल: आखिरी वनडे में जीत के साथ क्लीन स्वीप टला
बालाघाट में सरकारी मौतें : जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, कहा- विज्ञापन से नहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं से सुधरेगा हालात
चुनाव आयोग तक इंडिया ब्लॉक का मार्च: मनोज झा बोले - यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं, एक सख्त संदेश है
बेंगलुरु में बैचलर होना गुनाह? एग्रीमेंट और पैसे देने के बाद फ्लैट से निकाले गए युवक की आपबीती
एशियन गेम्स 2026: भारत का दबदबा, हॉकी में पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में बनाई जगह