इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट के महाकुंभ—वनडे वर्ल्ड कप 2027—का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। 14वां वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर 2027 से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
इस वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत एक सुपर सीरीज से होगी, जिसमें निचली रैंकिंग वाली तीन टीमें आपस में भिड़ेंगी। इसके बाद मुख्य ग्रुप स्टेज में 12 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट में कुल 57 मुकाबले 12 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।
टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप सफर की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें 10 अक्टूबर पर टिकी होंगी, जब जोहानिसबर्ग में भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा।
टीम इंडिया को ग्रुप-A में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और दूसरी क्वालीफायर टीम शामिल है।
ग्रुप स्टेज और सुपर-7 राउंड के बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 नवंबर को क्रमशः केपटाउन और त्श्वाने में खेले जाएंगे। वहीं, विश्व विजेता का फैसला 21 नवंबर को जोहानिसबर्ग में होने वाले फाइनल मुकाबले से होगा।
मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे एंट्री मिली है। भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। शेष टीमों का फैसला क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए होगा, जिसमें वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमें भी शामिल होंगी।
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎 🗓️
— ICC (@ICC) October 1, 2026
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled 🏆
Access the ticket ballot 🎫 https://t.co/MSLEQzcObb pic.twitter.com/dpTE4TEjO7
9/11 जैसी त्रासदी को भारतीय पायलट ने टाल दिया: पीएम मोदी ने बताया कैप्टन स्मित मच्छार को असली हीरो
जन सुराज के अनुज सिंह के नामांकन में अनंत सिंह की हुंकार , बोले- 500% जीत पक्की
‘नो PUC, तो नहीं मिलेगा फ्यूल’: दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का कड़ा प्रहार, पेट्रोल पंपों पर अब कैमरों की नजर
मीराबाई चानू का एशियन गोल्ड का सपना पूरा: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने की मुलाकात, सिल्वर जीत रचा इतिहास
यूपी की सड़कों पर अब हाई-टेक पहरा: 87 इंटरसेप्टर वाहनों से लैस हुई पुलिस, CM योगी ने कहा- बीते कल की हताशा खत्म
अफगानिस्तान सीमा पर बारूद: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 22 लड़ाकों के खात्मे का दावा, तालिबान ने बताया ‘नरसंहार’
शिवाजी महाराज का अपमान: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर भड़के नितेश राणे
हवा में हाईजैक का खतरा: क्या है 7500 कोड और कैसे काम करता है सुरक्षा चक्र?
वर्दी का सपना और मौत का सन्नाटा: 22 साल की ट्रेनी कांस्टेबल की खुदकुशी से हड़कंप
30 हजार फुट की ऊंचाई पर मौत का तांडव: 5 जांबाजों ने बचाई 180 यात्रियों की जान