फ्लाई दुबई की उड़ान के दौरान हुए खौफनाक वाकये के नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन फुटेज में उस अफरा-तफरी को देखा जा सकता है जब यात्रियों और क्रू ने मिलकर ओमान के को-पायलट की संदिग्ध कोशिशों को नाकाम किया था।
कॉकपिट के पास मची चीख-पुकार वायरल वीडियो कॉकपिट के पास वाली सीट से शूट किया गया है। क्लिप में लोग अंग्रेजी और हिब्रू में चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं। यात्री साफ तौर पर कह रहे हैं, उसने प्लेन क्रैश करने की कोशिश की। यह इशारा उस को-पायलट की ओर है, जिसने फ्लाइट कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से जानलेवा हमला किया था।
घायल कैप्टन और डॉक्टर की तलाश वीडियो में केबिन के अंदर का तनाव साफ दिख रहा है। क्रू मेंबर यात्रियों से शांत रहने की अपील कर रहा है और बीच-बीच में क्या यहां कोई डॉक्टर है? की आवाजें सुनाई दे रही हैं। काफी मशक्कत के बाद इजराइली डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसायेव को कॉकपिट के पास बुलाया जाता है।
खून से लथपथ कैप्टन माछर वीडियो के एक विचलित कर देने वाले हिस्से में कैप्टन स्मित माछर जमीन पर पड़े नजर आते हैं। वे बुरी तरह खून से लथपथ हैं और दर्द में कह रहे हैं, उसने मुझे कई बार मारा। कैप्टन यह भी बताते हैं कि वे अपना घायल हाथ हिला तो पा रहे हैं, लेकिन मुट्ठी नहीं बंद कर पा रहे हैं।
आतंकी एंगल की जांच जारी यह फुटेज मामले की गंभीरता को और बढ़ा देता है। फिलहाल, को-पायलट को सऊदी अरब की हिरासत से यूएई (UAE) प्रत्यर्पित कर दिया गया है। अबू धाबी प्रशासन इस बात की गहन जांच कर रहा है कि क्या यह अचानक हुआ हमला था या इसके पीछे कोई गहरी आतंकवादी साजिश या सुनियोजित योजना थी।
Exclusive Footage Released
— SNN Finland (@snnfinalnd) October 1, 2026
New footage from the FlyDubai flight has been released, showing the dramatic moments during the incident, including the suspect being subdued, the struggle both inside and outside the cockpit, and the search for additional pilots amid the chaos on… pic.twitter.com/Gvaj46FhaH
ODI वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बजा: 14 टीमें, 57 मुकाबले और भारत-पाक की महाजंग का पूरा शेड्यूल
सिनेमाघरों में दृश्यम 3 का धमाका: पहले दिन ही टूटा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड
एशियन गेम्स: नितेश सिवाच का गोल्ड का सपना टूटा, सिल्वर जीत रचा इतिहास
CJP का दिल्ली-मुंबई में हल्लाबोल, क्या ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा?
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया से आगाज, 10 अक्टूबर को महामुकाबला
आसमान में खौफ और बहादुरी : क्या विदेशी पायलट उड़ा सकते हैं दूसरी एयरलाइंस के विमान?
पापा ने बुलाया था : सिंगापुर से पटना लौटीं रोहिणी आचार्य, लालू-राबड़ी ने की भावुक अगवानी
गांधी-शास्त्री जयंती पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, कैप्टन स्मित मछार के साहस को किया सलाम
शो में छलक आए आंसू, पिता की याद में रो पड़ीं इरीना तो धुन छेड़ बैठे तेज प्रताप
2027 वनडे वर्ल्ड कप का बिगुल बजा: भारत-पाकिस्तान की 10 अक्टूबर को होगी महाजंग