आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट का यह महाकुंभ 2 अक्टूबर 2027 से शुरू होकर 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। प्रशंसकों की निगाहें 10 अक्टूबर पर टिकी होंगी, जब जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।
भारत का ग्रुप-ए शेड्यूल:
यह टूर्नामेंट कुल 3 देशों के 12 मैदानों पर खेला जाएगा। इनमें दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया का 1 वेन्यू शामिल है। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच कुल 57 मैच खेले जाएंगे।
इस बार का फॉर्मेट काफी चुनौतीपूर्ण है। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही दो टीमें बाहर हो जाएंगी। इसके बाद बची हुई 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है।
आईसीसी रैंकिंग के आधार पर 8 टीमों ने सीधे क्वालीफाई किया है। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के नाते सीधी एंट्री मिली है। गौरतलब है कि नामीबिया सह-मेजबान होने के बावजूद सीधी क्वालीफिकेशन हासिल नहीं कर पाया है।
टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए बाकी 4 टीमें क्वालीफायर राउंड खेलेंगी। हैरान करने वाली बात यह है कि वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीम भी अब क्वालीफायर के जरिए अपनी दावेदारी पेश करेगी।
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎 🗓️
— ICC (@ICC) October 1, 2026
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled 🏆
Access the ticket ballot 🎫 https://t.co/MSLEQzcObb pic.twitter.com/dpTE4TEjO7
जन्मदिन पर सोने सा सुनहरा तोहफा: लवलीना बोरगोहेन ने रचा इतिहास, जीता एशियाई खेलों का गोल्ड
ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बजा: टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से, जानें पूरा शेड्यूल
IND vs WI: सीरीज का अंतिम मुकाबला आज, घर बैठे फ्री में ऐसे देखें मैच का सीधा प्रसारण
ODI वर्ल्ड कप 2027: भारत बनाम पाकिस्तान की जंग का ऐलान, जानें कब और कहां होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, दिल्ली से मुंबई तक कड़ी सुरक्षा
NPS दिवस धमाका: अब पेंशन के साथ हेल्थ इंश्योरेंस और आसान निवेश का तोहफा
जंतर-मंतर पर भारी बवाल की तैयारी: दिल्ली में धारा 163 लागू, 11 मेट्रो स्टेशन सील
फुटबॉल के दिग्गजों जैसा नाम, लेकिन साइकिलिंग ट्रैक पर रफ्तार; कौन हैं भारत के ये स्टार खिलाड़ी?
एमपी बीजेपी में ऑल इज नॉट वेल : कोर ग्रुप की बैठक में दिग्गजों के छलके दर्द, सीएम सचिवालय पर उठे सवाल
हाथों में तलवार, कदमों में ताल: सऊदी अरब में रोबोट्स ने किया पारंपरिक अरदाह डांस