फ्लाई दुबई की उड़ान में अदम्य साहस दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा पूरी दुनिया में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू तक, हर कोई उन्हें रियल लाइफ हीरो मान रहा है। इस बीच, मुंबई में उनके पुराने पड़ोसियों और दोस्तों ने उनसे जुड़ी यादें साझा की हैं।
पड़ोसी की नजर में एक असाधारण इंसान मुंबई में स्मित के पुराने पड़ोसी रहे डॉक्टर जनित शाह ने उन्हें याद करते हुए भावुक बयान दिया। डॉ. शाह करीब 10 से 15 साल तक स्मित के पड़ोसी रहे थे। उन्होंने कहा, स्मित एक प्रतिभाशाली, शांत स्वभाव वाले और बेहद दयालु इंसान हैं। वे बहुत परिपक्व हैं और उनसे मिलकर हमेशा सकारात्मकता मिलती है। उन्होंने स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
बचपन के दोस्त ने बताया सॉर्टेड स्वभाव सिर्फ पड़ोसी ही नहीं, स्मित के बचपन के दोस्त प्रतीक गांधी ने भी उनके साथ बिताए पलों को याद किया। प्रतीक ने बताया कि स्मित बचपन से ही सॉर्टेड और समझदार किस्म के इंसान थे। वे साथ में क्रिकेट खेला करते थे। प्रतीक ने कहा, जब हमें इस घटना की जानकारी मिली, तो हम सदमे में थे, लेकिन अब जब पता चला कि वे सुरक्षित हैं और ठीक हो रहे हैं, तो हमें उन पर गर्व महसूस हो रहा है।
क्या था पूरा मामला? 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। फ्लाइट के दौरान कॉकपिट में ही सह-पायलट ने स्मित पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और विमान को क्रैश करने की साजिश रची।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने हार नहीं मानी। उन्होंने न केवल हमलावर का डटकर सामना किया, बल्कि कॉकपिट का दरवाजा खोलकर क्रू और यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू में किया।
टली एक बड़ी त्रासदी विमान ने उड़ान के दौरान काफी ऊंचाई खो दी थी, लेकिन कैप्टन स्मित की सूझबूझ से सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी 174 लोग सुरक्षित हैं। मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले इस जांबाज पायलट ने अपनी हिम्मत से 9/11 जैसी संभावित बड़ी त्रासदी को टाल दिया। फिलहाल कैप्टन स्मित अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
#WATCH | Mumbai | Former neighbor of Flydubai Captain Smit Machchhar, Dr Janit Shah says, Smit Machchhar is a talented, soft-spoken, and good man. He was my neighbor for the last 10-15 years before he shifted to Dubai 2-3 years ago. Now, the story has emerged that he was able to… pic.twitter.com/M3RB29MPLc
— ANI (@ANI) October 1, 2026
अब 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर पर भी मिलेगी सब्सिडी, आम आदमी की रसोई के बजट को मिलेगी बड़ी राहत
फिर नंबर 1 बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पछाड़कर हासिल किया शीर्ष स्थान
यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, क्या बीजेपी सरकार में मची है भगदड़ ?
सिंधु जल समझौता: गीदड़ भभकी नाकाम, अब पानी के लिए गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान
मुंबई में सपनों के घर की होड़: सितंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड
एशियन गेम्स 2026: 1 अक्टूबर को भारत के लिए सुपर संडे , हॉकी और वॉलीबॉल में भारत-पाकिस्तान की महाजंग
बेंगलुरु: ऑटो राइड कैंसिल होने पर हंगामा, सड़क पर भिड़े ड्राइवर और महिलाएं
बिग बॉस 20: मिड-वीक एविक्शन में हुआ बड़ा उलटफेर, फैंस की नाराजगी के बीच रीति तिवारी घर से बेघर
आसमान में रची हीरो की दास्तां: जख्मी भारतीय पायलट ने बचाई सैकड़ों जानें
बेंगलुरु में बैचलर होना गुनाह? एग्रीमेंट और पैसे देने के बाद फ्लैट से निकाले गए युवक की आपबीती