दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुए फ्लाईदुबई के एक विमान ने मिड-एयर इमरजेंसी घोषित कर हड़कंप मचा दिया। विमान ने पहले इमरजेंसी और फिर संभावित अपहरण का कोड भेजा, जिसके बाद उसे सऊदी अरब की ओर डायवर्ट करना पड़ा।
इमरजेंसी कोड ने बढ़ाई चिंता दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के बोइंग 737 विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से गुजरते समय विमान ने अचानक 7700 (इमरजेंसी) और फिर 7500 (हाईजैक/गैर-कानूनी दखल) का कोड प्रसारित किया। कोड जारी होते ही ग्राउंड कंट्रोल से विमान का संपर्क टूट गया और यह ट्रैकिंग रडार से गायब हो गया।
नेतन्याहू ने बुलाई आपातकालीन बैठक इस घटना के बाद इजराइल में हड़कंप मच गया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए तत्काल इमरजेंसी बैठक बुलाई। इजराइली वायु सेना ने एहतियात के तौर पर अपने लड़ाकू विमानों को भी हवा में तैनात कर दिया था ताकि किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटा जा सके।
पायलटों के बीच झड़प की चर्चा शुरुआती अनौपचारिक रिपोर्ट्स और चर्चाओं के अनुसार, विमान में मौजूद दो पायलटों के बीच किसी बात को लेकर तीखी झड़प हुई थी। इसी विवाद के कारण विमान का ट्रांसपोंडर बंद कर दिया गया, जिससे फ्लाइट ट्रैकिंग सिस्टम से विमान का सिग्नल कट गया। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग विवाद और तकनीकी संकेतों के बीच, विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। राहत की बात यह है कि विमान ने वहां सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार भले ही ट्रांसपोंडर पर मिले 7500 और 7700 कोड गंभीर खतरे का संकेत देते हैं, लेकिन एयरलाइन या संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक इसे हाईजैक करार नहीं दिया गया है। एयरलाइन कंपनी और सुरक्षा एजेंसियां मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कॉकपिट में वास्तव में क्या हुआ था।
#FZ1073 from Dubai to Tel Aviv squawking 7700 en route to Tel Aviv.https://t.co/BI5p7bTPrwpic.twitter.com/7fUP8XwwP3
— Flightradar24 (@flightradar24) September 30, 2026
बस मेरा फोन चला दीजिए.. AI ठगों का नया जाल, एक मदद और आपकी डिजिटल पहचान खतरे में
बॉक्स ऑफिस पर द वन का दबदबा, नानी की द पैराडाइज ने लगाई 100 करोड़ की सेंचुरी
एआई का अंत, सुपर इंटेलिजेंस का नया युग: ट्रंप का बड़ा फैसला, टेक दिग्गजों संग साधी साख
जालंधर में अमित शाह की रैली को बम से उड़ाने की धमकी, मंदिर और कोर्ट को भी दहलाने का दावा
INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन : 6 सूत्रीय फॉर्मूले के साथ सड़क पर उतरेगा विपक्ष
दिल्ली दंगा साजिश: उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड: 545 दिन बाद आज आएगा फैसला, मुस्कान-साहिल की किस्मत का होगा निपटारा
कठुआ CISF हत्याकांड: बच्चे को साइट पर लाने के विवाद में जवान ने भूने अपने ही 4 साथी
EPFO के नए नियम: अब PF से पैसे निकालना हुआ बेहद आसान, जानिए क्या बदल गया है
आसमान में खूनी जंग: फ्लाईदुबई के कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 15,000 फीट पर गिरा विमान