संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के 5वें सीजन के लिए बिगुल बज चुका है। 1 अक्टूबर को दुबई में होने वाली नीलामी में दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर्स पर पैसों की बारिश होने वाली है। इस ऑक्शन में कुल 400 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा।
बाबर आजम और बड़े सितारों पर नजरें इस साल की नीलामी में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उनके अलावा फिल सॉल्ट, फाफ डु प्लेसिस, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बड़े नाम 80 हजार डॉलर की सबसे ऊंची बेस प्राइस कैटेगरी में शामिल हैं। कुल 23 देशों के खिलाड़ी इस नीलामी का हिस्सा बन रहे हैं।
भारत से केवल एक खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटरों के लिए विदेशी लीग में खेलने पर लगी पाबंदियों के कारण इस ऑक्शन में भारत की भागीदारी न के बराबर है। नीलामी में मुरुगन अश्विन एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना नाम रजिस्टर कराया है।
पाकिस्तान के 17 खिलाड़ियों की एंट्री इस ऑक्शन में पाकिस्तान के कुल 17 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। बाबर आजम के साथ-साथ फखर जमान, नसीम शाह, शादाब खान, हसन अली, सैम अयूब और मोहम्मद नवाज जैसे खिलाड़ी भी अपनी फ्रेंचाइजी तलाशने के लिए तैयार हैं।
फ्रेंचाइजी का बजट और रणनीतियां नीलामी के लिए हर फ्रेंचाइजी के पास 13 लाख डॉलर का पर्स है। MI एमिरेट्स 13.90 लाख डॉलर के साथ सबसे मजबूत पर्स लेकर उतर रही है, जबकि दुबई कैपिटल्स और शारजाह वॉरियर्ज के पास 13 लाख डॉलर का बजट होगा।
टीम बनाने का विशेष नियम हर टीम को कम से कम 18 और अधिकतम 23 खिलाड़ी चुनने होंगे। नियमों के अनुसार, हर टीम में कम से कम 11 खिलाड़ी ICC फुल मेंबर देशों से होने चाहिए। इसमें अफगानिस्तान के चार और आयरलैंड के कम से कम एक खिलाड़ी को शामिल करना अनिवार्य है। इसके साथ ही UAE, कुवैत और सऊदी अरब के खिलाड़ियों को भी टीम में जगह देना जरूरी होगा।
ILT20 का पांचवां सीजन 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच खेला जाएगा, जिसमें क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।
🚨 DP WORLD ILT20 SEASON 5 PLAYER AUCTION UPDATE 🏆
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 29, 2026
- Faf Du Plessis, Babar, Banton, Salt, Hasaranga, Gurbaz Livingstone will be part of the auction.
Auction will be held on October 1st, A blockbuster season awaits for fans. pic.twitter.com/Eyqxkm3ptI
बेगूसराय का ब्लू डायमंड बना दरिंदगी का अड्डा: होटल के कमरे में युवती से बेरहमी, वीडियो वायरल
पहले मॉन्स्टर कहा, फिर झूमकर की तारीफ: सुंदर पिचाई पर क्यों फिदा हुए डोनाल्ड ट्रंप?
क्या कटकर आएगी सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से समझें PF कटौती का पूरा गणित
बस मेरा फोन चला दीजिए.. AI ठगों का नया जाल, एक मदद और आपकी डिजिटल पहचान खतरे में
CJP कांग्रेस जिताऊ प्रोग्राम है और AAP पूरी तरह खत्म : देवेंद्र फडणवीस का विपक्ष पर बड़ा हमला
क्या दुनिया पर मंडरा रहा है 4F संकट? विदेश मंत्री जयशंकर की चेतावनी के बाद छिड़ी सियासी बहस
दिल्ली को बड़ी सौगात: बारापुला फेज-3 शुरू, अब नोएडा से AIIMS तक का सफर होगा सुपरफास्ट
राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव ने रिलायंस के धनराज नथवानी पर खेला दांव, आज भरेंगे नामांकन
अरब सागर में बड़ा प्रहार: 3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
PoK में गूंजा भारत में मिलाओ का नारा: LoC की तारबंदी हटाने को लेकर मंधोल में उमड़ा जनसैलाब