मुंबई में आयोजित एक प्रमुख समिट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। Turning Challenge Into Opportunity विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने सीधे शब्दों में कहा कि वर्तमान में विपक्षी गठबंधन महज एक राजनीतिक प्रयोग है, जिसकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।
CJP पर सीएम का तीखा प्रहार मुख्यमंत्री फडणवीस ने CJP का जिक्र करते हुए इसे सीधे तौर पर कांग्रेस जिताऊ प्रोग्राम करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म होने के बाद जो राजनीतिक खालीपन पैदा हुआ है, उसी को भरने के लिए ये संगठन बनाए जा रहे हैं। फडणवीस के अनुसार, इन लोगों के पास न तो कोई जबावदेही है और न ही पीएम मोदी के सामने टिकने का साहस।
AAP की विश्वसनीयता शून्य आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पार्टी की साख पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों का एकमात्र उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं जैसे चुनाव आयोग, आरबीआई और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम करना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग बस राजनीति में गोली चलाकर भाग जाने वाली संस्कृति अपना रहे हैं।
विपक्ष का दिमाग चोरी हो गया है चुनाव आयोग और ईवीएम पर विपक्ष के लगातार सवालों पर फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष दुनिया के सामने भारत के लोकतंत्र को कमजोर दिखाना चाहता है, जबकि विदेशी पर्यवेक्षक भारत के निष्पक्ष चुनावों की तारीफ करते हैं।
उन्होंने तीखे लहजे में कहा, विपक्ष का वोट नहीं, बल्कि इनका दिमाग चोरी हो गया है। बीजेपी का विरोध करें, लेकिन भारत का विरोध करना बंद करें।
संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप फडणवीस ने विपक्ष की मोडस ऑपरेंडी पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव दर चुनाव इनकी रणनीति संविधान हाथ में लेकर संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने की बन गई है। उन्होंने जोर दिया कि भारत का लोकतंत्र विश्व के लिए एक मिसाल है और विपक्ष का यह नैरेटिव देश की प्रगति के लिए हानिकारक है।
#LIVE | CJP… कांग्रेस जिताओ प्रोग्राम है। AAP की क्रेडिबिलिटी समाप्त हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी की क्रेडिबिलिटी खत्म होने के बाद एक राजनीतिक वैक्यूम तैयार हुआ है… ‘नथिंग टू लूज़’ वाले लोग, जिनकी कोई अकाउंटेबिलिटी नहीं है, वही इस वैक्यूम को भरने का काम कर रहे हैं
— Republic Bharat - रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) September 29, 2026
—… pic.twitter.com/5r0IXoJttv
INDIA ब्लॉक की दिल्ली में महाबैठक: क्या ममता बनर्जी बनेंगी गठबंधन की नई चेहरा ?
नागपुर में फसल नुकसान सर्वे का 7 दिन का अल्टीमेटम: जिलाधिकारी बोले- कोई किसान न छूटे
एशियन गेम्स 2026: 75 साल का सूखा खत्म, बीमारी को मात देकर नायब सूबेदार नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
इंडिया ब्लॉक में दरार या रणनीति? अखिलेश यादव की दूरी पर DMK ने खोली गठबंधन की पोल
साजिश के तहत काटे जा रहे वोट... : CWC बैठक में खड़गे ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, रखीं 5 मांगें
यूपी चुनाव में चिराग पासवान का बड़ा दांव, अकेले लड़ने की तैयारी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
8000mAh बैटरी वाला नया Oppo K14 Plus हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
13 साल बाद OTT पर आई शाहिद : क्या अब बदल गया है देश का मिजाज?
PoK में गूंजा भारत में मिलाओ का नारा: LoC की तारबंदी हटाने को लेकर मंधोल में उमड़ा जनसैलाब
दून यूनिवर्सिटी में आधी रात को हंगामा: मेस के खाने में कीड़ा मिलने से भड़के छात्र, जमकर हुई नारेबाजी