नई दिल्ली में विपक्षी दलों के ‘INDIA ब्लॉक’ की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देश के राजनीतिक हालात और आगामी रणनीति पर चर्चा करना है। हालांकि, बैठक की औपचारिकताओं से पहले ही गठबंधन के भीतर की खींचतान खुलकर सामने आ गई है।
ममता का चुनाव आयोग पर तीखा वार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला और उन्हें वैनिश कुमार करार दिया। ममता का आरोप है कि चुनाव आयोग ने सॉफ्टवेयर और मतदाता सूची में हेरफेर कर करोड़ों लोगों के नाम गायब किए हैं। वे इस मुद्दे को पूरे देश में उठाने की तैयारी में हैं।
कौन संभालेगा गठबंधन की कमान? बैठक का एजेंडा भले ही चुनाव आयोग को घेरना हो, लेकिन पर्दे के पीछे असली सियासी जंग स्टेरिंग सीट को लेकर है। ममता बनर्जी खुद को गठबंधन के सबसे आक्रामक चेहरे के रूप में पेश कर रही हैं। वे अपनी खोई हुई राष्ट्रीय धमक को दोबारा हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं।
अखिलेश की दूरी और पवार-उद्धव पर सस्पेंस गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बैठक से संभावित दूरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार की मौजूदगी पर सस्पेंस बरकरार है, जबकि उद्धव ठाकरे के वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की खबर है।
क्या एकजुट हो पाएगा विपक्ष? तमाम क्षेत्रीय छत्रपों और कांग्रेस के बीच नेतृत्व, संयोजक पद और सीट-शेयरिंग को लेकर लंबे समय से रार चल रही है। अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति को लेकर भी अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या दिल्ली में होने वाली यह बैठक विपक्ष को एक मंच पर ला पाएगी या आंतरिक महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर भारी पड़ेंगी।
#WATCH | Delhi | Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, We have come here for the INDIA bloc meeting...Our target is the Chief Election Commissioner and his entire software team, who cheated the public...We have been calling him Vanish Kumar (CEC Gyanesh… https://t.co/K0owxlkrqM pic.twitter.com/1taU97VpDn
— ANI (@ANI) September 29, 2026
सिद्धांतों से समझौता नहीं : राइज एंड फॉल 2 में करण पटेल और स्वरा भास्कर के बीच छिड़ी तीखी जंग
टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बढ़ाई ITR और ऑडिट रिपोर्ट की डेडलाइन
IAS की कुर्सी छोड़ी, अब दिव्या मित्तल की जन-नीति : किसी पार्टी का दामन थामे बिना शुरू करेंगी नई पारी
निशानेबाजी में नया इतिहास: कबड्डी के मैदान से एशियन गेम्स के गोल्ड तक, जानें कौन हैं नीरू ढांडा
13 साल बाद OTT पर आई शाहिद : क्या अब बदल गया है देश का मिजाज?
थाईलैंड में जलप्रलय: 23 मौतें, राजधानी बैंकॉक में हाहाकार, पानी निकासी में लगेगा एक हफ्ता
मुझे कुछ महसूस हो रहा है... : रोहित शर्मा का विराट कोहली पर बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बात
LPU बवाल: तलवारें लहराती भीड़ और दुकानों में लूटपाट, वायरल वीडियो ने बढ़ाई पहेली
चेन्नई सुपर किंग्स में मोहित वापसी: जहीर खान की सिफारिश पर बने नए बॉलिंग कोच
सत्ता का मोह और राहुल का दिवालियापन : गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा प्रहार