रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। शो की चर्चित कंटेस्टेंट स्वरा भास्कर और टीवी स्टार करण पटेल के बीच हुई तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। दोनों के बीच न केवल काम को लेकर जुबानी जंग हुई, बल्कि मामला धर्म और विचारधारा तक पहुंच गया।
बहस की शुरुआत तब हुई जब करण पटेल ने स्वरा को विवादों की रानी करार दिया। करण ने साफ कहा कि उन्होंने स्वरा की कोई फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वे जानते हैं कि एक्ट्रेस हमेशा विवादों में घिरी रहती हैं। इस पर तंज कसते हुए स्वरा ने कहा, इसका मतलब आप मेरे फैन हैं। जवाब में करण ने दोटूक कहा, ऐसा बिल्कुल नहीं है, मुझे आप जैसे लोगों पर सिर्फ दया आती है।
करण पटेल यहीं नहीं रुके, उन्होंने स्वरा पर गंभीर तंज कसा। करण ने औरंगजेब और छत्रपति संभाजी महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि वे लोग अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते थे। करण ने स्वरा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी विरासत की कद्र नहीं है।
करण ने आगे कहा, स्वरा जैसे लोगों को 45 एकड़ में बने इंदिरा मेमोरियल से कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन 2 एकड़ में बने राम मंदिर से उन्हें परेशानी होने लगती है। इस तीखे हमले के बाद स्वरा भास्कर पूरी तरह निरुत्तर नजर आईं।
शो में स्वरा भास्कर शुरू से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को भी करारा जवाब दिया। प्रेग्नेंसी के बाद खुद को मोटी कहे जाने पर ट्रोल्स को चुप कराने के लिए स्वरा ने मोटी लिखा हुआ ब्लाउज पहनकर एक कड़ा संदेश दिया।
लंबे समय बाद कैमरे के सामने लौटीं स्वरा भास्कर के लिए राइज एंड फॉल 2 का सफर काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। दर्शकों के बीच यह बहस अब चर्चा का विषय बन गई है कि क्या यह सिर्फ शो की टीआरपी के लिए है या वाकई दो अलग विचारधाराओं का टकराव है।
Rise and Fall season 2 Conversation between Swara Bhaskar and Karan Patel
— Vikram Singh (@Vi_kram92) September 28, 2026
करन - मैंने आपका काम नहीं देखा है, लेकिन मैंने आपको कुछ विवादों में ज़रूर देखा है।
स्वरा - तब तो आप मेरे फैन बन गए होंगे।
करन - ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे आप जैसे लोगों पर सचमुच दया आती है, जिन्हें सिर्फ… pic.twitter.com/BeZJabCiOK
अमेरिका में इतिहास रचेगा भारत: एस्सार ग्रुप बनाएगा दुनिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट
LPU का हॉस्टल बना रणक्षेत्र? छात्रा का दावा- हाथों में चाकू लेकर अंदर घुसे थे लड़के
एशियन गेम्स: लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर की ऊंची उड़ान, 8.07 मीटर की छलांग से जीता सिल्वर
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट के लिए अब दफ्तर के चक्कर नहीं, घर बैठे होगा काम
रुपये-दिरहम में कारोबार, समंदर के नीचे से आएगी गैस: भारत पर UAE का बड़ा दांव
दिल्ली में व्यापार करना होगा आसान: CM रेखा गुप्ता का ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर बड़ा मास्टर प्लान
LPU हिंसा में बाहरी गुंडों का हाथ? संदिग्ध जिप्सी का वीडियो वायरल, SIT जांच में जुटी
म्यांमार बॉर्डर से भारत तक सक्रिय तूफानी सिस्टम: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें क्या है IMD का अलर्ट
जयपुर का शर्मनाक वीडियो: तेज आवाज में बज रहे भजनों से नाराज युवक ने पुजारी को पीटा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
थप्पड़कांड पर आर-पार: अरविंद केजरीवाल का तंज, तो प्रवेश वर्मा बोले- मेरे सामने गुंडई नहीं चलेगी