भारतीय कंपनियां अब वैश्विक स्तर पर अपनी धाक जमा रही हैं। इसी कड़ी में एस्सार ग्रुप (Essar Group) ने अमेरिका में एक ऐतिहासिक निवेश की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस मेगा प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए इसे अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक बड़ा कदम बताया है।
18 अरब डॉलर का मेगा निवेश एस्सार ग्रुप अपनी अमेरिकी सब्सिडियरी मेसाबी मेटालिक्स (Mesabi Metallics) के जरिए अमेरिका में 18 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश करने जा रहा है। यह अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा स्टील प्लांट होगा। इस प्लांट के जरिए अमेरिका में हाई-क्वालिटी स्टील का उत्पादन किया जाएगा।
क्या है पूरी प्रक्रिया? इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन है। मिनेसोटा की खदानों से निकाला गया लोहा आयोवा के नए स्टील कॉम्प्लेक्स में भेजा जाएगा। वहां इसे अत्याधुनिक तकनीक से प्रोसेस कर तैयार स्टील में बदला जाएगा। कच्चा माल और मैन्युफैक्चरिंग दोनों अमेरिका में होने के कारण यह सप्लाई चेन किसी भी टैरिफ के झंझट से पूरी तरह मुक्त रहेगी।
आयोवा ही क्यों? विशेषज्ञों का मानना है कि मिनेसोटा की खदानों से सैकड़ों मील दूर आयोवा में प्लांट लगाने के पीछे मुख्य कारण बिजली की लागत है। स्टील उत्पादन में बिजली का खर्च सबसे ज्यादा होता है, और आयोवा में कमर्शियल बिजली की दरें मिनेसोटा की तुलना में काफी किफायती हैं। यह कदम कंपनी की लागत घटाने में मदद करेगा।
2030 तक प्रोडक्शन का लक्ष्य इस प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है और इसे 2030 तक कमर्शियल प्रोडक्शन के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआती चरण में इसकी सालाना क्षमता 75 लाख टन होगी, जिसे डिजिटल और ऑटोमेशन तकनीकों के जरिए बढ़ाकर 1 करोड़ टन तक ले जाया जाएगा।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती अनुमान है कि अपने संचालन के पहले 10 वर्षों में यह प्रोजेक्ट अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 95 अरब डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रुपये) का योगदान देगा। मेसाबी मेटालिक्स के चेयरमैन रेवंत रुइया ने इस निवेश के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट अमेरिका में मेक इन अमेरिका की सोच को नई ऊंचाई देगा और एक पूरी तरह से एकीकृत सप्लाई चेन तैयार करेगा।
#WATCH | Washington DC | Mesabi Metallics chairman Rewant Ruia says, Thank you, US President Donald Trump, for bringing back the importance of building things in America... With the new steel complex in Iowa, we will complete the fully integrated American supply chain, from mine… https://t.co/cJJWyT51qQ pic.twitter.com/uY7wDphhhj
— ANI (@ANI) September 28, 2026
एस्सार का अमेरिका में बड़ा दांव: 1.25 लाख करोड़ के निवेश से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट
क्या जैकी चैन का हो गया निधन? 72 साल के एक्शन स्टार की मौत की खबर निकली पूरी तरह फर्जी
भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल: बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए रद्द होने पर किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
13 साल बाद OTT पर आई शाहिद : क्या अब बदल गया है देश का मिजाज?
प्रेस नोट से फंसी चुनाव आयोग की साख? पूर्व CEC कुरैशी ने उठाए तीखे सवाल
एड जॉयस की आयरलैंड क्रिकेट में वापसी, मेन्स टीम को मिलेगी बल्लेबाजी की धार
नेपाल में कुदरत का कहर: देखते ही देखते नदी में समाया पूरा पहाड़, 24 की मौत, 747 परिवार तबाह
चीन को हथियार बेचने की खबरों पर ट्रंप का यू-टर्न, बोले- शी जिनपिंग से ऐसी कोई बात ही नहीं हुई
वॉयस ऑफ हिंद आतंकी साजिश: NIA कोर्ट ने ISIS के 4 आतंकियों को सुनाई सजा
एशियन गेम्स: शूटिंग रेंज में भारत का जलवा, ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर मेडल