नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। रविवार को एक विशालकाय पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर काली गंडकी नदी में गिर गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ का मलबा कुछ ही सेकंड में नदी के मार्ग को अवरुद्ध करता दिखाई दे रहा है।
कुछ सेकंड में सब कुछ खत्म वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ढलान का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर मिट्टी और पत्थरों के सैलाब के रूप में नीचे गिरा। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। भारी बारिश के चलते तीन दिनों से पहाड़ों से भूस्खलन और नदियों के उफान का सिलसिला जारी है।
24 लोगों की मौत, 14 अब भी लापता बाढ़ और भूस्खलन की इन घटनाओं में अब तक कम से कम 24 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, बागलुंग में 10, म्याग्दी में 6, पाल्पा में 5, मनांग में 2 और धनुषा में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा 14 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, लमजुंग, बागलुंग और म्याग्दी में कई लोग घायल हुए हैं।
5 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही प्रशासन ने मनांग, म्याग्दी, बागलुंग, पर्वत और पाल्पा को सबसे अधिक प्रभावित जिले घोषित किया है। दक्षिणी तराई के इलाकों में जलभराव और कटाव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों और पुलों के बह जाने से राहत और बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
747 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ भारी बारिश का असर 747 परिवारों पर सीधे तौर पर पड़ा है। कुल 143 घर मलबे की भेंट चढ़ गए हैं, जबकि 51 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान पर्वत जिले में हुआ है, जहां 106 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। अपनी जान बचाने के लिए करीब 1,500 लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।
संकट और गहराया विस्थापन के साथ-साथ अब नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की भी किल्लत होने लगी है। काठमांडू जैसे बड़े शहरों में पहले ही सब्जियों की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक और अधिक बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और भी बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
NEW - Massive landslide hits Nepal, huge mountain collapses into river pic.twitter.com/8vNSzjT4ss
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) September 28, 2026
संजय राउत का सनसनीखेज खुलासा: FDA में वसूली का गोरखधंधा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
चुनावी निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी आत्ममंथन करें: पंकजा मुंडे
इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार? चिराग के शर्म वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बवाल, अब शांति की कोशिश
ज्ञानेश कुमार की गर्दन काट दूंगा : CEC को धमकी देकर मुसीबत में फंसा युवा शक्ति दल का अध्यक्ष
दादा, आपके अधूरे सपने पूरे करना ही मेरा संकल्प : अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुनेत्रा पवार
अब कोहली को कोई छू भी नहीं सकता , मोहम्मद कैफ ने सुपरस्टार के नए अवतार पर कह दी बड़ी बात
कल फिर आना : राइडर को महिला ने दिया ऐसा ऑफर, वीडियो देख लोग रह गए दंग!
थप्पड़कांड पर केजरीवाल का तीखा प्रहार: यह देश तेरे पिता की जागीर नहीं, मोदी को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटेंगे
जोधपुर में तालिबानी फरमान: प्यार करने की दी खौफनाक सजा, सरेआम सिर मुंडवाकर किया अपमानित