शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को पत्र लिखकर विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। राउत ने आरोप लगाया है कि कुछ अधिकारी होटल, रेस्तरां और क्विक-कॉमर्स बिजनेस मालिकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली कर रहे हैं।
राउत ने अपने तीन पन्नों के पत्र में दावा किया है कि कमिश्नर तुकाराम मुंढे की सख्ती का फायदा उठाकर विभाग के ही अधिकारी अपनी जेबें भर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जो क्लोजिंग नोटिस 10-12 हजार रुपये में सेट हो जाते थे, अब उनका रेट 75 हजार से 2 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
राउत के मुताबिक, एफडीए का बांद्रा मुख्यालय और ठाणे कार्यालय का तीसरा फ्लोर कथित वसूली का मुख्य केंद्र बन चुका है। उन्होंने जिक्र किया कि ठाणे की एक क्विक-कॉमर्स कंपनी को अपना लाइसेंस वापस पाने के लिए 17-18 लाख रुपये तक देने पड़े।
संजय राउत ने स्पष्ट कहा कि वे मिलावट के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में हैं, लेकिन अधिकारी कानून का पालन करने के बजाय सीधे लाइसेंस सस्पेंड करने की धमकी दे रहे हैं। नियमानुसार नोटिस-हियरिंग-सस्पेंशन की जो प्रक्रिया होनी चाहिए, उसे पूरी तरह से बायपास किया जा रहा है।
सांसद ने इन आरोपों की जांच के लिए पांच सख्त मांगें रखी हैं:
यह मामला राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करता है। अब देखना यह होगा कि तुकाराम मुंढे इन गंभीर आरोपों पर क्या कदम उठाते हैं।
Shri @Tukaram_IndIAS ji
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) September 28, 2026
आपल्या माहितीसाठी सादर!@Dev_Fadnavis जी अत्यंत गांभीर्याने घ्यावा असा हा विषय!@FDA_MAHARASHTRA
(कोणाच्याही व्यक्तिगत राग लोभाशिवाय) pic.twitter.com/U1Q6BZtsND
नेपाल में कुदरत का खौफनाक तांडव: देखते ही देखते मलबे में समा गए घर, वायरल हुआ लैंडस्लाइड का मंजर
छठ और दिवाली की भीड़: रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, चेक करें अपना रूट और टाइम-टेबल
गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: ₹100 करोड़ के खेल उत्कर्ष मिशन से बदलेगी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की किस्मत
LPU बवाल: रेप की अफवाह पर सुलग उठा कैंपस, हाईवे जाम और आगजनी के बाद परीक्षाएं 10 दिन के लिए टलीं
UN में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान: महिला पत्रकार के तीखे सवाल पर रक्षा मंत्री ने किया गला रेतने का इशारा
हापुड़ में ब्रेड पकौड़ा युद्ध : मामूली कहासुनी में चले लात-घूंसे, बागपत की यादें ताजा हुईं
उज्जैन में तनाव: शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के विरोध में पथराव, आंसू गैस से काबू
अब पटरियों पर दौड़ेंगी LNG ट्रेनें: डीजल की निर्भरता कम, पर्यावरण को मिलेगी राहत
थप्पड़ कांड में नया मोड़: जिस युवक को प्रवेश वर्मा ने मारा, उसका है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
बदायूं में दरिंदगी: जंगल में प्रेमी जोड़े को घेरा, छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो, छीने पैसे