जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर में घुसकर युवक ने पुजारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले की वजह मंदिर में बज रहे भजन और लाउडस्पीकर की तेज आवाज बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला? यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे की है। निवारू रोड स्थित गणेश नगर के शिव मंदिर में पूजा-पाठ चल रहा था। मंदिर के लाउडस्पीकर पर बज रहे भजनों की तेज आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला युवक आगबबूला हो गया। वह मंदिर पहुंचा और पुजारी से बहस करने लगा।
जमीन पर पटककर बरसाए लात-घूंसे बहस के दौरान आरोपी ने अपना आपा खो दिया। उसने पुजारी को मंदिर से बाहर निकाला और सड़क पर ही जमीन पर पटक दिया। इसके बाद आरोपी ने पुजारी पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। हमले में पुजारी के कपड़े तक फट गए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, बाद में एक महिला और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुजारी को किसी तरह छुड़ाया।
CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस कदर युवक पुजारी के साथ मारपीट कर रहा है। लोग इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और आरोपी की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनाव मामले की गंभीरता को देखते हुए पंडित रामकृष्ण ने करधनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरीश चतुर्वेदी, देवांश और ऋतु के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
जनता का गुस्सा और प्रदर्शन घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मंदिर के बाहर लोगों ने एकत्रित होकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और धरना-प्रदर्शन किया। करधनी थाने के एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, लेकिन लोग इस घटना को लेकर काफी गुस्से में हैं।
*A student living in the neighborhood beat the temple priest for playing aarti on a loudspeaker at high volume. The matter is from Jaipur. pic.twitter.com/gcPDlBR9us
— Raj Singh Chaudhary ਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ راج سنگھ چوہدری (@RajSingh_Jakhar) September 28, 2026
मास्टर ब्लास्टर का नया पिच : सचिन तेंदुलकर ने OpenAI के साथ मिलाया हाथ
PoK में फिर फूटा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा: 25,000 लोग सड़कों पर उतरे, बोले- LoC हटाओ, हमें भारत में मिलना है
रुपये-दिरहम में कारोबार, समंदर के नीचे से आएगी गैस: भारत पर UAE का बड़ा दांव
राशन कार्ड धारक ध्यान दें: आपकी कैटेगरी तय करती है कितना मिलेगा गेहूं-चावल
धौलाधार पर बिछी बर्फ की सफेद चादर: क्या पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही है कंपकंपाती ठंड?
नेपाल में कुदरत का क़हर: देखते ही देखते ढह गया पूरा पहाड़, मची अफरा-तफरी
बलूचिस्तान की 14 वर्षीय फराह बनी आवाज , भारत से लगाई भावुक गुहार- हमें मत भूलना
छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर: 8 की मौत, 571 गांव डूबे; सीएम साय ने लिया हालात का जायजा
गंगा एक्सप्रेसवे बना फिश एक्सप्रेसवे ? सपा के वायरल वीडियो ने बढ़ाई यूपी की सियासी तपिश
हापुड़ में ब्रेड पकौड़ा युद्ध : मामूली कहासुनी में चले लात-घूंसे, बागपत की यादें ताजा हुईं