राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ने एक पारी और 48 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के महानायक 17 वर्षीय युवा बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी रहे।
ऐतिहासिक दोहरा शतक लक्ष्य रायचंदानी ने कंगारू गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए नाबाद 210 रनों की मैराथन पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 256 गेंदों का सामना किया और 20 चौके व 4 छक्के जड़कर मैदान के चारों ओर रन बटोरे।
दुनिया के पहले बल्लेबाज इस दोहरे शतक के साथ ही लक्ष्य ने विश्व क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे यूथ टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका दौरे पर गॉल में 207 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
मुश्किल समय में संभाली कमान भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज सागर विर्क जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद लक्ष्य ने मोर्चा संभाला। एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन लक्ष्य ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए कप्तान यशबर्धन चौहान (54 रन) और मोहित उल्वा (नाबाद 58 रन) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं।
गेंदबाजों का भी चला जादू भारत की इस एकतरफा जीत में गेंदबाजों का भी बड़ा योगदान रहा। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 217 रनों पर सिमट गई थी। भारत के लिए बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 53 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, मोहित उल्वा ने भी 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
चुनौतियों से भरा सफर लक्ष्य की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है। क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को हकीकत में बदलने के लिए लक्ष्य ने महज 10 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और वे उत्तराखंड जाकर अपने खेल को निखारने लगे। आज उनकी यह मेहनत रंग ला रही है और वे भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे हैं।
Remember the name: Lakshya Raichandani
— Sarang Bhalerao (@bhaleraosarang) September 28, 2026
There is a fascinating story behind the teenager who has just made 210* off 256 balls against Australia U19 at Rajkot in the Youth Test.
Lakshya left home at the age of just 10 and moved to Uttarakhand to pursue his cricketing dream. He… pic.twitter.com/fTZYQ8tmnx
13 साल बाद ओटीटी पर आई राजकुमार राव की शाहिद , राइटर ने पूछा- इतनी देरी क्यों?
रिश्वत लेते पकड़ी गईं SHO का बेशर्म अंदाज: बोलीं- उतार-चढ़ाव तो चलते रहते हैं
हज 2027: सऊदी अरब का ऑल-इन-वन पैकेज, भारतीय जायरीनों के लिए आसान होगी यात्रा
बिहार डीएलएड रिजल्ट: प्रथम और द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी, जानें पास प्रतिशत और चेक करने का तरीका
महिलाओं को कैद करना सुरक्षा नहीं, यह पितृसत्तात्मक सोच है : राहुल गांधी का सरकार पर तीखा प्रहार
IAS का पद छोड़ अब सियासत में उतरेंगी दिव्या मित्तल: बोलीं- किसी दल के साथ नहीं, जनता के साथ मिलकर बदलूंगी राजनीति
भारत-अमेरिका के रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट: जयशंकर ने खोली असहज सच की पोल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़: अमेरिका ने रखा 10 करोड़ का भारी इनाम
निशानेबाजी में नया इतिहास: कबड्डी के मैदान से एशियन गेम्स के गोल्ड तक, जानें कौन हैं नीरू ढांडा
Nothing का धाकड़ एंट्री: 68 घंटे का बैटरी बैकअप और BTS का साथ, लॉन्च हुआ प्रीमियम हेडफोन (1) Pro