13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने भविष्य की दिशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने घोषणा की है कि वे अब सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगी। दिव्या ने स्पष्ट किया कि उनकी यह यात्रा किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि सीधे जनता के साथ शुरू होगी।
दिव्या मित्तल ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपने इस्तीफे के बाद उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं राजनीति में किसी दल के साथ नहीं, बल्कि आम लोगों के साथ जुड़कर उतरूंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य उन लोगों की आवाज बनना है, जिनकी सुनवाई दफ्तरों में नहीं हो पाती।
इस्तीफे के तुरंत बाद उन पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए दिव्या ने कहा कि उन्हें डराने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि किस तरह सोशल मीडिया और राजनीतिक प्रवक्ताओं के जरिए उन पर अंधेरे में मुलाकात के झूठे आरोप लगाए गए। पूर्व आईएएस अधिकारी ने तल्ख लहजे में कहा, ये लोग अच्छे लोगों और महिलाओं को डराकर राजनीति से दूर रखना चाहते हैं, लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं।
चुनावी समीकरणों, पैसा और बाहुबल के प्रभाव पर दिव्या ने कहा कि उनके पास ये तीनों चीजें नहीं हैं, और वे इसे बदलना चाहती हैं। उन्होंने सवाल उठाया, चुनावों में बहाया जाने वाला पैसा आखिर कहां से आता है? वह हमारी सड़कों, पुलों और स्कूलों का हिस्सा होता है। मुझे वो पैसा नहीं बहाना, मुझे वह काम चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे जाति-धर्म के समीकरणों में नहीं, बल्कि न्याय के आधार पर राजनीति करेंगी।
अपनी राजनीतिक पारी के लिए दिव्या ने उत्तर प्रदेश को चुना है। उन्होंने कहा कि यूपी की मिट्टी ने उन्हें उनकी पहचान दी है और यहां के लोग उन्हें अपनी बेटी मानते हैं। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। आजादी की पहली चिंगारी यहीं से उठी थी, और अब हम मिलकर एक ऐसी राजनीति तैयार करेंगे जो डर पर नहीं, भविष्य पर आधारित होगी।
अपनी इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए दिव्या ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश की है। उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर (9198956957) भी साझा किया है, ताकि वे उन लोगों के साथ एक मंच तैयार कर सकें जो देश के भविष्य के लिए काम करने के इच्छुक हैं।
कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है। अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए। pic.twitter.com/mtS6gzBzRw
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) September 29, 2026
जयपुर का शर्मनाक वीडियो: तेज आवाज में बज रहे भजनों से नाराज युवक ने पुजारी को पीटा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
एशियन गेम्स 2026: भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध : 1 नवंबर से पार्किंग चार्ज दोगुना, PUC के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
अमेरिका में एस्सार ग्रुप का बड़ा दांव: 1.5 लाख करोड़ रुपये लगाकर बनाएगा दुनिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट
पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान: राजनीति में ‘आजाद’ एंट्री, कहा- ‘मुझे किसी दल की बैसाखी नहीं चाहिए’
एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, शूटिंग में भारत को दिलाया पांचवां स्वर्ण पदक
वर्ल्ड कप 2027: क्रिकेट प्रेमियों का इंतज़ार खत्म, इस दिन जारी होगा टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
अमेरिका में इतिहास रचेगा एस्सार ग्रुप: 15 अरब डॉलर के निवेश से बनेगा देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट
अंतरिक्ष में एलन मस्क का नया धमाका: स्टारशिप ने रचा इतिहास, 26 सैटेलाइट किए तैनात
शाइली सिंह का मेडल छूटा या छीना गया? लॉन्ग जंप विवाद की 5 बड़ी बातें