अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी एस्सार ग्रुप अमेरिका के आयोवा राज्य में 15 अरब डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाने के लिए किया जा रहा है।
रोजगार की नई उम्मीदें इस प्रोजेक्ट से अमेरिका में बड़े पैमाने पर नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। आंकड़ों के मुताबिक, यह प्लांट 1,750 लोगों को स्थायी रोजगार देगा, जबकि निर्माण कार्य के दौरान 6,000 लोगों को काम मिलेगा। अनुमान है कि यह परियोजना अगले एक दशक में अमेरिका की अर्थव्यवस्था में 95 अरब डॉलर का योगदान देगी।
घर वापसी जैसा अनुभव: रेवंत रुइया व्हाइट हाउस में इस घोषणा के दौरान मेसाबी मेटालिक्स के चेयरमैन रेवंत रुइया काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, मेरा जन्म भारत में हुआ, लेकिन मेरी शिक्षा-दीक्षा अमेरिका (न्यूयॉर्क, बोस्टन और कैलिफोर्निया) में हुई है। मैंने अपनी जिंदगी का आधा हिस्सा यहीं बिताया है, इसलिए यह निवेश मेरे लिए घर वापसी जैसा है।
पूरी तरह मेड इन यूएसए सप्लाई चेन इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका वर्टिकल इंटीग्रेशन है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस प्लांट के लिए कच्चा लोहा मिनेसोटा की मेसाबी आयरन रेंज से आएगा। यह मिनेसोटा में 50 वर्षों में पहली बार शुरू की गई नई खदान है। यानी स्टील की माइनिंग, पिघलाने और निर्माण करने की पूरी प्रक्रिया अमेरिका में ही होगी।
रणनीतिक महत्व व्हाइट हाउस में आयोजित संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा, यह दुनिया के सबसे बड़े प्लांट्स में से एक होगा। यह एक इंटीग्रेटेड और पूरी तरह से घरेलू सप्लाई चेन का हिस्सा है, जो अमेरिका की औद्योगिक क्षमताओं को नई मजबूती देगा। इस मौके पर कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक और एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर रवि रुइया भी मौजूद रहे।
President Trump reverses years of anti-mining policy with one of the largest steel plants in American history: a $15B Mesabi Metallics mill.
— The White House (@WhiteHouse) September 28, 2026
⛏️ Creating 1,750 permanent Iowa jobs
⛏️ Supports 6,000 construction jobs
⛏️ Projected to add $95B to U.S. economy over next decade pic.twitter.com/poR0roYEY6
जनगणना 2027: पीएम मोदी की अपील, अब 32 करोड़ परिवारों की गणना पूरी; डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ने का मौका
नॉर्थ-ईस्ट की बदलेगी तकदीर: ₹61,500 करोड़ से बनेगा 630 किमी का मेगा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर
कुशीनगर में कुदरत का कहर: नारायणी नदी का टूटा तटबंध, कई गांव डूबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पंजाब की दो नामी यूनिवर्सिटी में बवाल: क्या छात्रों के गुस्से के पीछे किसी बाहरी साजिश का है हाथ?
टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बढ़ाई ITR और ऑडिट रिपोर्ट की डेडलाइन
बलूचिस्तान की 14 वर्षीय फराह बनी आवाज , भारत से लगाई भावुक गुहार- हमें मत भूलना
एशियाई खेलों में भारत का दम: गुलवीर का सिल्वर और विथ्या ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड
राइज एंड फॉल 2 में हिंसक झड़प: सिवेत तोमर शो से बाहर, शहजाद पूनावाला के साथ हुई मारपीट
रिश्वत लेते पकड़ी गईं SHO का बेशर्म अंदाज: बोलीं- उतार-चढ़ाव तो चलते रहते हैं
प्रेस नोट से फंसी चुनाव आयोग की साख? पूर्व CEC कुरैशी ने उठाए तीखे सवाल