दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला बोला है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का सीधा आरोप लगाया।
कौन है मोदी का भाई और भतीजा ? केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि 2014 में देश को उम्मीद थी कि मोदी परिवारवाद खत्म करेंगे, लेकिन आज वही भाई-भतीजावाद की सबसे बड़ी मिसाल बन गए हैं। उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी को मोदी का भाई बताया, जिनकी पिछले 12 वर्षों में संपत्ति का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को भतीजा कहकर संबोधित किया, जिनकी प्रगति को उन्होंने देश के सबसे प्रभावशाली युवाओं में से एक करार दिया।
चाणक्य नहीं, गद्दार हैं विधायक खरीदने वाले केजरीवाल ने राजनीतिक दल-बदल और विधायकों की खरीद-फरोख्त पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जो नेता ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) के डर से या पैसे के दम पर पार्टियां तोड़ते हैं, मीडिया उन्हें चाणक्य का नाम देता है। केजरीवाल ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा, असली चाणक्य देशभक्त थे। ये लोग जो सरकारें गिरा रहे हैं, ये चाणक्य नहीं बल्कि देश के गद्दार हैं।
लोकपाल पर पुरानी यादें अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी कोई निजी महत्वाकांक्षा नहीं थी। उन्होंने दावा किया, मैंने नौकरी छोड़ी और 10 साल तक झुग्गियों में संघर्ष किया। अगर अन्ना आंदोलन के वक्त सरकार ने लोकपाल बिल पास कर दिया होता, तो मुझे आम आदमी पार्टी बनाने की नौबत ही नहीं आती।
चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल केजरीवाल ने चुनाव आयोग (EC) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार मनमाने ढंग से वोटर लिस्ट में बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर इसी तरह से लोकतंत्र का सत्यानाश किया गया, तो जनता के लिए सरकार बदलना नामुमकिन हो जाएगा।
10 साल में देश को बना सकते थे नंबर वन अंत में, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के 12 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए कहा कि जनता ने उन्हें भारी बहुमत दिया था। यदि वे चाहते तो इन सालों में भारत को दुनिया का नंबर वन देश बना सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान देश को विकास नहीं, बल्कि विदेशों में केवल कूटनीति के नाम पर दिखावा मिला है।
आज भाई-भतीजावाद का सबसे बड़ा example मोदी जी खुद हैं... pic.twitter.com/AADozgdhLY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 28, 2026
दुनिया के सामने शेर, लेकिन प्रोटियाज के सामने ढेर: ऑस्ट्रेलिया को लगातार 6 सीरीज हराकर साउथ अफ्रीका बना बादशाह
आसमान से जमीन तक पानी का बवंडर : बिहार में दिखा प्रकृति का अद्भुत और डरावना नजारा
नेपाल में कुदरत का कहर: कालीगंडकी नदी में समाया पहाड़, 14 लोगों की मौत
चंद्रशेखर की जीत EVM का खेल : मायावती का बड़ा हमला, क्या 2027 के लिए दलित वोट बैंक पर फिर जमा रही हैं पकड़?
राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान , तेलंगाना CM के बयान पर मचा सियासी घमासान
इस्लामाबाद में भारत की मौजूदगी: SCO के मंच पर पाकिस्तान के साथ फिर आमने-सामने
IAS का पद छोड़ अब सियासत में उतरेंगी दिव्या मित्तल: बोलीं- किसी दल के साथ नहीं, जनता के साथ मिलकर बदलूंगी राजनीति
NCERT का बड़ा बदलाव: कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए नई सोशल साइंस किताब लॉन्च, यहाँ से करें ऑर्डर
आसमान में गर्जना करेगा अमेरिका का ब्रह्मास्त्र : पहली बार भारत पहुंचा F-35A फाइटर जेट
क्या वरुण गांधी का सियासी वनवास खत्म होने वाला है? PM मोदी को पिता तुल्य बताकर राज्यसभा की राह हुई आसान!