नेपाल में भारी बारिश के बीच कुदरत का तांडव जारी है। मुस्तांग जिले में एक भीषण भूस्खलन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर कालीगंडकी नदी में गिर गया। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही सेकंड में भारी चट्टानें और मिट्टी का मलबा ढलान से नीचे गिरा और नदी का बहाव पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।
नारायणी नदी में अनियंत्रित हुआ क्रूज शिप नेपाल की नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। नारायणी नदी में भी एक डरावना हादसा हुआ, जहां तेज बहाव के चलते एक क्रूज शिप की रस्सी टूट गई। जहाज अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर तक बहता चला गया और अंत में पुल के एक पिलर से जा टकराया।
एक महीने में दूसरी बार बड़ी तबाही नेपाल के लिए पिछला एक महीना बेहद विनाशकारी रहा है। 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उस आपदा में 1,114 लोगों के शव बरामद किए गए थे, जबकि करीब 3,900 लोग अभी भी लापता हैं।
प्रशासन की चेतावनी, बरकरार है खतरा भोटेकोशी बाढ़ ने नेपाल के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। सड़क, पुल और कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स मलबे की भेंट चढ़ गए हैं। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम तैनात की है।
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन ने फिर से चेतावनी जारी की है। नदी किनारे और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील इलाकों में रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
NEW - Massive landslide hits Nepal, huge mountain collapses into river pic.twitter.com/8vNSzjT4ss
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) September 28, 2026
एशियन गेम्स 2026: विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी ऊषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड, भारत के पदकों की संख्या 40 के पार
राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान , तेलंगाना CM के बयान पर मचा सियासी घमासान
LPG eKYC: क्या ई-केवाईसी न होने पर बंद हो जाएंगे 5 और 10 किलो वाले सिलेंडर? जानिए पूरा सच
थप्पड़कांड पर दिल्ली में सियासी उबाल: केजरीवाल ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- जेन-जी को ईमानदारी चाहिए, गुंडागर्दी नहीं
FBI ने गोल्डी बराड़ को बनाया मोस्ट वांटेड , गिरफ्तारी पर मिलेगा 10 लाख डॉलर का इनाम
बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका: 100 से अधिक नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
चुनावी निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी आत्ममंथन करें: पंकजा मुंडे
नेपाल में कुदरत का कहर: लैंडस्लाइड से ढहा पूरा पहाड़, 24 की मौत और भारी तबाही
आज की 10 बड़ी खबरें: UPI पर SC का कड़ा रुख, AI से फिलीपींस तक मची हलचल
कुशीनगर में कुदरत का कहर: नारायणी नदी का टूटा तटबंध, कई गांव डूबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी