एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत के लिए खुशखबरी आई है। एथलेटिक्स ट्रैक पर भारतीय महिला धावक विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में एक और पदक डाल दिया है। इस जीत के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 40 तक पहुंच गई है।
विथ्या ने जीता ब्रॉन्ज, रचा इतिहास महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स इवेंट में विथ्या रामराज ने 54.75 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह जीत न केवल पदक के लिए, बल्कि एक ऐतिहासिक कीर्तिमान के लिए भी याद की जाएगी।
पीटी ऊषा का रिकॉर्ड हुआ अतीत इस दौड़ के साथ ही 28 वर्षीय विथ्या ने महान धावक पीटी ऊषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। पीटी ऊषा ने 1984 के ओलंपिक फाइनल में 55.42 सेकंड का समय लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था।
गौरतलब है कि विथ्या ने 2023 के एशियन गेम्स में ऊषा के रिकॉर्ड की बराबरी की थी, लेकिन अब वे उसे पीछे छोड़कर आगे निकल गई हैं।
पदक तालिका में भारत की स्थिति एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों का आंकड़ा अब 40 हो गया है। इसमें 4 स्वर्ण, 17 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। मेडल टैली में भारत अभी भी 12वें स्थान पर बना हुआ है।
दिन की शुरुआत में ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा जैसे खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का मान बढ़ाया है। भारतीय एथलीट लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में पदक तालिका में और सुधार की उम्मीद है।
A 42-year-old record is history! 🇮🇳🔥
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) September 28, 2026
Vithya Ramraj runs 54.75s to rewrite the national record in the women’s 400m hurdles and claim bronze at #AichiNagoya2026. 🥉 pic.twitter.com/Rw0P5nRCzV
आयुष्मान खुराना को रिफंड का चैलेंज: समय रैना के रोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान हंगामा, जमकर हुई पत्थरबाजी
1372 वोटर गायब, मुझे पता है वो 8 लोग कौन हैं , कर्नाटक के मंत्री का बीजेपी पर बड़ा हमला
एशियन गेम्स 2026: विथ्या रामराज ने 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, भारत के पदकों की संख्या 41 के पार
बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बारिश ने हांगकांग का सपना तोड़ा
चंद्रशेखर की जीत EVM का खेल : मायावती का बड़ा हमला, क्या 2027 के लिए दलित वोट बैंक पर फिर जमा रही हैं पकड़?
LPU बवाल: अफवाहों ने भड़काया छात्रों का गुस्सा, DGP बोले- बल प्रयोग के बजाय बातचीत से निकाला समाधान
प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड में नया मोड़: पीड़ित पर पहले से दर्ज है गंभीर मारपीट का केस
फरीदाबाद: 200 फीट गहरे बोरवेल में गई 3 साल की मासूम की जान, 10 घंटे चला रेस्क्यू बेअसर
झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बनता : चुनाव आयोग विवाद पर जेपी नड्डा का विपक्ष पर तीखा हमला