दिल्ली में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। तिलक नगर में सड़क का निरीक्षण करते समय उन पर AAP विधायक जरनैल सिंह की टीम के सदस्य साहेब सिंह को थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है।
केजरीवाल का मोदी पर तंज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी रील्स और भजन क्लबिंग जैसे इवेंट्स के जरिए जेन-जी (Gen Z) को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही मंत्री सरेआम युवाओं को थप्पड़ मार रहे हैं।
मंत्री और इंजीनियरों को करें गिरफ्तार केजरीवाल ने पीएम मोदी से मांग की है कि वे आरोपी मंत्री और घटिया सड़क बनाने वाले जिम्मेदार इंजीनियरों को तुरंत गिरफ्तार करवाएं। उन्होंने कहा, पीएम साहब, अगर आप दोषियों पर कार्रवाई करेंगे, तो जेन-जी खुद आपसे जुड़ जाएगी। आपको रील्स बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पुलिस पर बचाने का दबाव पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस को ऊपर से आदेश मिले हैं कि मंत्री को हर हाल में बचाया जाए। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को प्रश्रय देकर देश के युवाओं का भरोसा नहीं जीता जा सकता। युवाओं को आपसे ईमानदारी की उम्मीद है, न कि बहानेबाजी की।
प्रवेश वर्मा का पलटवार विवाद बढ़ने पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी अरविंद केजरीवाल को जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, केजरीवाल जी, मैं आपको सिखा सकता हूं कि जनता का दिल कैसे जीता जाता है, लेकिन आपको ड्रामा करने से फुर्सत मिले तब न।
AAP विधायकों का सीधा हमला आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने भी मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आप रोड छाप गुंडागर्दी और कमीशनखोरी में चैंपियन हो। चिंता मत करो, कमीशनखोरी के पुख्ता सबूत जल्द ही जनता के सामने आएंगे। दिल्ली को पता चलना चाहिए कि उनका मंत्री कितना बड़ा चोर है।
इस थप्पड़कांड के बाद अब दिल्ली की सड़कों की गुणवत्ता और नेताओं के व्यवहार को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर सियासी रस्साकशी जारी है।
मोदी जी, मैं आपको बताता हूँ Gen Z से कैसे जुड़ सकते हो? पर आप ये करोगे नहीं। pic.twitter.com/wnBb0mI0kd
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 28, 2026
मोदी जी, रील नहीं, ईमानदारी से जुड़ेंगे Gen Z : अरविंद केजरीवाल का तंज
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका: बॉयलर फटने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल
महाराष्ट्र मतदाता सूची में हेरफेर का बड़ा आरोप: 3 करोड़ नाम कटने की आशंका, जीवित लोगों को बताया गया मृत
LPU में बवाल: छात्रा के वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग के लिए तैयार दक्षिण अफ्रीका: रबाडा की वापसी और नॉर्टजे की धूम
मिशन रोजगार: यूपी के 1,375 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
फिल्मी एक्शन जैसा मंजर! चलती कार की छत पर 40 KM तक लटका रहा जांबाज पुलिसकर्मी, तस्कर गिरफ्तार
इनको जेल में डालो... डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान, सरकार से की सख्त कानून की मांग
अनंत सिंह के सामने ही उन्हीं की मिमिक्री: कलाकार का अंदाज देख हैरान रह गए छोटे सरकार , देखें वायरल वीडियो
FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल: कानून के हर पेंच पर होगी गहन चर्चा