उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व भाजपा सांसद वरुण गांधी का नाम चर्चा के केंद्र में है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद से सक्रिय राजनीति से दूरी बना चुके वरुण के लिए अब राज्यसभा का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। 16 अक्टूबर 2026 को होने वाले यूपी के 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए उनका नाम संभावित उम्मीदवारों में सबसे ऊपर बताया जा रहा है।
PM मोदी से मुलाकात ने बदली फिजा टिकट कटने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण गांधी पार्टी से नाराज हैं। लेकिन मार्च 2026 में परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात ने इन अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया। वरुण ने सोशल मीडिया पर PM को पिता तुल्य बताते हुए लिखा कि उनके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह है। इस मुलाकात ने साफ कर दिया कि वरुण और पार्टी के बीच अब कोई कड़वाहट नहीं बची है।
जन्मदिन की बधाई और बदलती केमिस्ट्री सितंबर 2026 में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भी वरुण गांधी ने गर्मजोशी से बधाई दी। राष्ट्र की सेवा में समर्पित जीवन कहकर उन्होंने अपनी निष्ठा फिर दोहराई है। जानकारों का मानना है कि इन दो घटनाओं के पीछे एक सोची-समझी रणनीति है, जिसके तहत वरुण गांधी को दोबारा मुख्यधारा की राजनीति में लाने की पटकथा लिखी जा रही है। चर्चा है कि उनका नाम उत्तर प्रदेश इकाई से केंद्रीय नेतृत्व के पास भी भेजा जा चुका है।
2024 में क्यों कटा था टिकट? याद दिला दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को दिया गया था। उस समय वरुण के तेवर किसान आंदोलन, रोजगार और अग्निवीर जैसे मुद्दों पर पार्टी लाइन से अलग थे। हालांकि, अब पुराने मतभेदों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत की आहट सुनाई दे रही है।
क्या मिलेगा रिटर्न गिफ्ट ? फिलहाल औपचारिक सूची का इंतजार है। यदि वरुण गांधी का नाम भाजपा की अंतिम सूची में शामिल होता है, तो यह उनके लिए 2024 के सियासी वनवास का अंत होगा। राज्यसभा के जरिए संसद में उनकी वापसी न केवल उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगी, बल्कि यह भी स्पष्ट करेगी कि भाजपा अपने पुराने नेताओं को समायोजित करने की नीति पर गंभीरता से काम कर रही है।
*परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलकर उनका आर्शीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) March 17, 2026
आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है।
आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक… pic.twitter.com/RPSuJlbsrq
विराट कोहली ने चुना अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज , सचिन-द्रविड़ को जगह पर धोनी को किया नजरअंदाज
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ वॉर : CM रेखा गुप्ता का 10-सूत्रीय एक्शन प्लान, जानें क्या बदलेगा?
कुशीनगर में कुदरत का कहर: नारायणी नदी का टूटा तटबंध, कई गांव डूबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
PoK में बगावत की आग: LoC खोलने की मांग के साथ सड़कों पर उतरे 25 हजार लोग, पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी
धौलाधार पर बिछी बर्फ की सफेद चादर: क्या पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही है कंपकंपाती ठंड?
वॉयस ऑफ हिंद आतंकी साजिश: NIA कोर्ट ने ISIS के 4 आतंकियों को सुनाई सजा
13 साल बाद OTT पर आई शाहिद : क्या अब बदल गया है देश का मिजाज?
म्यांमार बॉर्डर से भारत तक सक्रिय तूफानी सिस्टम: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें क्या है IMD का अलर्ट
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का आर-पार का मूड, आज CWC की बैठक में बनेगी बड़ी रणनीति
राइज एंड फॉल 2 में शहजाद पूनावाला की पिटाई, AAP बोली- हरकतें ही ऐसी हैं!