पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पिछले 115 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों ने अब एक नया और तीखा मोड़ ले लिया है। नियंत्रण रेखा (LoC) से महज 7 किलोमीटर दूर मंधोल इलाके में करीब 25 हजार लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इन प्रदर्शनकारियों की मांग अब महज आर्थिक सुधार नहीं, बल्कि पाकिस्तान से आजादी और भारत के साथ जुड़ाव है।
भारत का रास्ता खोलो के गूंजते नारे मंधोल में उमड़ी भीड़ ने पाकिस्तानी सत्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि वे अब पाकिस्तान के दमनकारी शासन को और बर्दाश्त नहीं करेंगे। रैली के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग पुंछ और मेंढर के पुराने संपर्क मार्गों को खोलना है, जो PoK को सीधे भारत के जम्मू-कश्मीर से जोड़ते हैं।
सप्लाई लाइन काटी, जनता पर संकट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन से इस्लामाबाद की नींद उड़ गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी प्रशासन ने PoK की सप्लाई लाइन काट दी है, जिससे वहां राशन, आटा और अन्य आवश्यक वस्तुओं का भारी संकट पैदा हो गया है। मुजफ्फराबाद, रावलकोट और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे शहरों में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
ISI का खौफ हुआ बेअसर PoK में लंबे समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का खौफ कायम था। स्थानीय लोगों को डराने के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों (स्थानीय भाषा में डाला ब्रिगेड ) पर अब आम जनता खुलेआम पथराव कर रही है। स्थिति यह है कि ISI के एजेंट भी प्रदर्शनकारी इलाकों में घुसने से कतरा रहे हैं। दमन की नीति अब वहां की जनता का हौसला और पस्त करने के बजाय उन्हें और अधिक आक्रामक बना रही है।
राजनीतिक अस्थिरता और जनता का गुस्सा हाल ही में 28 अगस्त को इफ्तिखार अली गिलानी को PoK का प्रधानमंत्री चुना गया, लेकिन नई सरकार बनने के बावजूद जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। नए पीएम और उनके मंत्री जनता के सामने आने से बच रहे हैं। हालांकि, ये प्रदर्शन पूरे PoK की राय है या सिर्फ एक हिस्सा, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन जिस तरह से लोग LoC की ओर मार्च कर रहे हैं, उसने पाकिस्तानी हुकूमत को रक्षात्मक स्थिति में ला खड़ा किया है।
आने वाले दिनों में यह आंदोलन किस दिशा में मोड़ लेगा और पाकिस्तान इसे दबाने के लिए क्या कदम उठाएगा, इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल, PoK की सड़कें वहां के बदल रहे मिजाज की गवाही दे रही हैं।
*Oppression. Ignorance. Elite money power.
— Bhairav Force (OSint) (@BhairavForce) September 25, 2026
One day we fight all three together.
Stay offended if you want.
The people of AJK are done sitting quiet.
Visuals from Mundhol in PoJK.#PoJK #PoJKProtests #RightsMovementAJK pic.twitter.com/QeAIyWTOHS
सिल्वर ओक की रणनीति और 17 सूत्रीय वार: शरद पवार का महाराष्ट्र में कमबैक प्लान तैयार
हवा में करतब दिखा रही थी महिला, तभी हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो
हॉस्टल में चाकू लेकर घुसे लड़के : LPU में छात्रा के कथित वीडियो से मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
बिहार: ADM और सब-रजिस्ट्रार के घर विजिलेंस का छापा, नोटों की गड्डियों और महंगी घड़ियों का जखीरा बरामद
NCERT का बड़ा बदलाव: कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए नई सोशल साइंस किताब लॉन्च, यहाँ से करें ऑर्डर
8000mAh बैटरी वाला नया Oppo K14 Plus हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
बरसाना में फिर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
यूपी में 150 सीटों पर कांग्रेस का दावा, क्या सपा के साथ गठबंधन में फंस गया है पेंच?
विराट कोहली ने चुना अपना ड्रीम बैटर , इन दिग्गजों के शॉट्स के हैं दीवाने
सागर: बीच सड़क पर युवक की नृशंस हत्या, CCTV में कैद हुई दरिंदगी