राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत होते ही शो सुर्खियों में आ गया है। इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच वैचारिक मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। सोमवार के एपिसोड में टीवी एक्टर करण पटेल और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के बीच हुई तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
विवादों से पहचान पर करण का करारा वार बहस के दौरान करण पटेल ने स्वरा भास्कर पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैंने आपका काम तो नहीं देखा, लेकिन आपको विवादों में जरूर देखा है। स्वरा ने तंज कसते हुए कहा कि तब तो आप मेरे फैन बन गए होंगे। इस पर करण ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, मुझे आप जैसे लोगों पर दया आती है, जो अपनी रोजी-रोटी के लिए अपनों की ही बुराई करते हैं।
इतिहास और सिद्धांतों पर भिड़ंत करण पटेल ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी विरासत और सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते, जैसा कि स्वरा जैसे लोग करते हैं। करण ने जोर देकर कहा कि जिन्हें अपनी संस्कृति और विरासत की समझ नहीं है, वे दूसरों को ज्ञान न दें।
राम मंदिर बनाम इंदिरा मेमोरियल का मुद्दा बहस तब और तेज हो गई जब स्वरा ने शिक्षा और स्कूलों पर बात की। इसका जवाब देते हुए करण ने कहा, जो लोग 45 एकड़ के इंदिरा मेमोरियल का जश्न मनाते हैं, उन्हें 2 एकड़ में बने राम मंदिर से नफरत क्यों है? ऐसे लोगों को दूसरों को उपदेश नहीं देना चाहिए।
सोशल मीडिया पर बंटी राय इस तीखी बहस के बाद इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है। एक वर्ग करण पटेल के रुख की सराहना कर रहा है और उन्हें स्वरा को सही जवाब देने वाला बता रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि विवादित मुद्दों को शो के मंच से दूर रखना चाहिए। सोशल मीडिया पर #KaranPatel और #SwaraBhaskar तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।
शो का रोमांच और बाहर होते कंटेस्टेंट वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे इस सीजन में 15 कंटेस्टेंट पेंटहाउस और बेसमेंट की जंग लड़ रहे हैं। इससे पहले शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच भी बहस देखने को मिली थी। वहीं, सिवेत तोमर को शहजाद के साथ हाथापाई करने के चलते शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। फिलहाल, दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे यह जंग क्या मोड़ लेती है।
Rise and Fall season 2 Conversation between Swara Bhaskar and Karan Patel
— Vikram Singh (@Vi_kram92) September 28, 2026
करन - मैंने आपका काम नहीं देखा है, लेकिन मैंने आपको कुछ विवादों में ज़रूर देखा है।
स्वरा - तब तो आप मेरे फैन बन गए होंगे।
करन - ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे आप जैसे लोगों पर सचमुच दया आती है, जिन्हें सिर्फ… pic.twitter.com/BeZJabCiOK
13 साल बाद OTT पर आई शाहिद : क्या अब बदल गया है देश का मिजाज?
महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान: महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक आत्मनिर्भरता की नई गाथा
सुगम परिवहन सेवा में बड़ा घोटाला? जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को पत्र लिख उठाए सवाल
तमिलनाडु: CM विजय की गोल्ड रिंग स्कीम पर सियासी घमासान, बीजेपी नेता ने तारीफ के साथ जताई भ्रष्टाचार की शंका
WPL 2027: ऑक्शन से पहले बड़ा उलटफेर, चैंपियन RCB ने विस्फोटक बल्लेबाज को दिखाया बाहर का रास्ता
एशियन गेम्स 2026: भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई
देर रात तेज आवाज में भजन-कीर्तन पर भड़के अल्लू शिरीष, पुलिस से की शिकायत
नवजात शिशुओं के लिए तमिलनाडु की अनूठी पहल: सरकार अब देगी सोने के छल्ले, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
रामायण की राह में गॉडजिला का कांटा: क्या रणबीर-यश की फिल्म को मिलेगी कड़ी चुनौती?
मैदान पर भिड़े बावुमा और डी कॉक, लाइव मैच में तीखी बहस का वीडियो वायरल