चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की महत्वाकांक्षी थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम का आगाज हो गया है। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी उपहार स्वरूप दी जाएगी। हालांकि, इस पहल पर बीजेपी नेता तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।
बीजेपी नेता का दोतरफा रुख विपक्षी दल की नेता होने के बावजूद तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने इस योजना की सराहना की है। उन्होंने कहा, एक महिला के तौर पर मुझे इस योजना से खुशी है। मैं भले ही विपक्ष से हूं, लेकिन मुझे महिलाओं के साथ खड़ा होना चाहिए। यह एक सकारात्मक कदम है कि सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) को बढ़ावा दिया जा रहा है।
भ्रष्टाचार की आशंका प्रशंसा के साथ ही सौंदर्यराजन ने सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि यह योजना स्वास्थ्य विभाग के तहत क्यों चलाई जा रही है। उन्होंने कहा, मैं दो बातें साफ करना चाहती हूं; यह योजना अच्छी है, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार की पूरी संभावना है। वे टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी से इनकार नहीं कर सकते। सरकार सच छिपाने और जनता को धोखा देने की कोशिश कर रही है।
क्या है थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम ? मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल से इस योजना की शुरुआत की। उन्होंने खुद कुछ नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां पहनाईं और उनके परिजनों से बातचीत की। इस दौरान कई अभिभावकों ने सीएम से अपने बच्चों का नाम रखने का भी आग्रह किया।
किसे मिलेगा इसका लाभ? यह योजना चुनाव के दौरान किए गए वादे का हिस्सा है। टीवीके सरकार के अनुसार, 22 जून 2026 के बाद पैदा हुए सभी बच्चे इस लाभ के पात्र होंगे। इसके लिए पहले चरण में 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी गई हैं। मदुरै जिले के लिए इसमें से 6400 अंगूठियां आवंटित की गई हैं।
उपचुनाव वाले जिलों में फिलहाल रोक राज्य के 107 अस्पतालों में इस योजना को लागू किया गया है। हालांकि, चेंगलपट्टू और तिरुप्पुर जिलों में यह योजना अभी शुरू नहीं होगी। इन दोनों क्षेत्रों में 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं, जिसके चलते आचार संहिता के कारण इसे फिलहाल रोक दिया गया है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | On TVK s gold ring scheme for newborns, BJP leader Tamilisai Soundararajan says, As a woman, I should be happy for this scheme. Even though I m a woman politician from an opposition party, I have to be with the women. At the same time, I want to… pic.twitter.com/0YJhg4fft8
— ANI (@ANI) September 28, 2026
शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन पर रोक: मुंबई पुलिस ने बताई कानूनी मजबूरी
अनंत सिंह के सामने ही उन्हीं की मिमिक्री: कलाकार का अंदाज देख हैरान रह गए छोटे सरकार , देखें वायरल वीडियो
बैंक हड़ताल रद्द: आज से बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानें क्यों टली तीन दिन की हड़ताल
उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान हंगामा, जमकर हुई पत्थरबाजी
एशियन गेम्स 2026: मनु भाकर नहीं, 21 साल की ईशा सिंह बनीं भारत की नई गोल्डन गर्ल
बिग बॉस 20: गुल्लू के हाथ में गेम चेंजर पावर, घरवालों के बीच मचेगी खलबली
ट्रेन के डिब्बे में शर्मनाक हरकत: भीड़ के बीच शख्स ने किया पेशाब, वीडियो देख भड़के लोग
पोस्टर में सिगरेट और थिएटर में एंटी-स्मोकिंग विज्ञापन: संजय गुप्ता ने खोली बॉलीवुड की पोल
दिल्ली में सड़क विवाद: निरीक्षण के दौरान मंत्री ने युवक को जड़ा थप्पड़, गरमाई सियासत
मेरठ में स्टंटबाजी का खौफनाक वीडियो: एक बाइक पर 6 छात्र, पुलिस ने ठोका 25,000 का जुर्माना