एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी का परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। जहां सभी की निगाहें पेरिस ओलंपिक की स्टार मनु भाकर पर टिकी थीं, वहीं हैदराबाद की 21 वर्षीय ईशा सिंह ने अपनी चमक बिखेरकर भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का किया है।
रोमांचक मुकाबले में चूकीं गोल्ड से महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में ईशा सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुकाबला इतना कड़ा था कि लगातार पांच बार शूट-ऑफ हुआ। अंत में एक मामूली सी चूक से ईशा गोल्ड मेडल से तो रह गईं, लेकिन उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।
मनु भाकर की निराशाजनक विदाई इस प्रतियोगिता में मनु भाकर का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा। मनु क्वालिफिकेशन राउंड में 579 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहीं और फाइनल में भी जगह नहीं बना पाईं। एशियन गेम्स का यह पूरा अभियान उनके लिए बिना किसी पदक के समाप्त हुआ, जबकि ईशा 580 अंकों के साथ फाइनल में पहुंचीं और दबाव को बखूबी संभाला।
कौन हैं ईशा सिंह? हैदराबाद में जन्मीं ईशा वर्तमान में 25 मीटर पिस्टल कैटेगरी में दुनिया की नंबर-1 शूटर हैं। उनके पिता सचिन सिंह एक पूर्व रैली ड्राइवर हैं। महज नौ साल की उम्र में शूटिंग शुरू करने वाली ईशा को बचपन से ही खेलों का शौक रहा है। उन्होंने शूटिंग से पहले बैडमिंटन, टेनिस, स्केटिंग और गो-कार्टिंग में भी हाथ आजमाया है।
अभूतपूर्व उपलब्धि की जर्नी ईशा का करियर मेडल और रिकॉर्ड्स से भरा हुआ है। इससे पहले हांगझोऊ एशियन गेम्स 2022 में भी वे गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। इसके अलावा बाकू वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023, दिल्ली एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 और म्यूनिख वर्ल्ड कप में भी वे लगातार पोडियम फिनिश कर रही हैं।
दबाव में भी रही अविचलित मेडल जीतने के बाद ईशा ने अपने संघर्ष को साझा करते हुए कहा कि यह उनके करियर का सबसे लंबा और चुनौतीपूर्ण मैच था। दबाव इतना अधिक था कि अंत तक उनके हाथ दुखने लगे थे, लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं खोया। ईशा की यह जीत भविष्य में भारतीय शूटिंग के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है।
Composure under pressure 🇮🇳
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) September 28, 2026
Congratulations to Esha Singh on winning silver in the women’s 25m pistol event at the Asian Games 2026. Through a thrilling final and multiple shoot-offs, you held your nerve and made the nation proud!#AsianGames2026 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/M1cZsMeUR7
चुनाव आयोग बनाम कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे ने CEC के इस्तीफे की मांग की, मैच-फिक्सिंग का आरोप
मैदान पर भिड़ीं दक्षिण अफ्रीकी दिग्गजों की जोड़ी, लाइव मैच में टेम्बा बवुमा और क्विंटन डी कॉक के बीच तीखी बहस
बीच सड़क दारोगा की जूते से पिटाई का सच: रील के लिए रची गई पूरी साजिश, पुलिस ने लिया एक्शन
हाथ मरोड़ा, थप्पड़ मारे : PWD मंत्री पर युवक से मारपीट का आरोप, FIR के लिए भटक रहा पीड़ित
LPU बवाल: अफवाहों ने भड़काया छात्रों का गुस्सा, DGP बोले- बल प्रयोग के बजाय बातचीत से निकाला समाधान
FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल: कानून के हर पेंच पर होगी गहन चर्चा
फरीदाबाद: 10 घंटे की जंग में जीती जिंदगी, बोरवेल से सुरक्षित निकाली गई 3 साल की मासूम
एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और किसके खिलाफ होगा महामुकाबला
विराट कोहली का विराट धमाका: वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर रचे कीर्तिमान
बिहार के समस्तीपुर में दिखा दुर्लभ वॉटरस्पाउट , हवा में ताश के पत्तों की तरह उड़ीं छतें