बिहार में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। उत्तरी थाईलैंड से बंगाल की खाड़ी तक पहुंचे अर्णब चक्रवात के असर से राज्य के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी बीच, समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।
मोहिउद्दीन नगर में कुदरत का रौद्र रूप शुक्रवार, 26 सितंबर को समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में लोगों ने प्रकृति का एक अद्भुत और डरावना नजारा देखा। यहाँ एक वॉटरस्पाउट (जलस्तम्भ) बनते हुए देखा गया। इसका वीडियो मौसम विभाग (IMD पटना) ने भी जारी किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कागज की तरह उड़ीं टीन की छतें वीडियो में स्थानीय लोग इस अद्भुत घटना को देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। इस बवंडर की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी चपेट में आए घरों के ऊपर लगी टीन की चादरें (करकट) हवा में कागज की तरह उड़ती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।
क्या होता है वॉटरस्पाउट? वॉटरस्पाउट का अर्थ है पानी का बवंडर । यह देखने में हाथी की सूंड या कीप के आकार का होता है, जो आकाश और पानी की सतह को आपस में जोड़ता है। यह बवंडर अपने साथ पानी की बूंदें और हल्की चीजों को आसानी से ऊपर खींच लेता है। हालांकि यह अक्सर बड़े जलाशयों पर बनता है, लेकिन कभी-कभी यह मैदानी इलाकों में भी अपना प्रभाव दिखाता है।
दो तरह के होते हैं जलस्तम्भ विशेषज्ञों के अनुसार, वॉटरस्पाउट दो प्रकार के होते हैं:
लोगों में चर्चा का विषय इस दुर्लभ नजारे को लेकर स्थानीय लोगों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ बुजुर्ग इसे हथिया नक्षत्र के दौरान दिखने वाली हथिया सूंड बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति का चमत्कार करार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे आंखों देखी अनहोनी बताते हुए लोग अपनी हैरानी साझा कर रहे हैं।
*A waterspout was observed over Mohiuddin Nagar Block, Samastipur district, Bihar, on 26 September 2026. pic.twitter.com/0Bb8QLairO
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) September 27, 2026
विराट कोहली का धमाका: वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ तोड़े कई दिग्गज रिकॉर्ड, 15 हजार रन का आंकड़ा पार
फिल्मी स्टाइल में गुटखा तस्करों का पीछा: चलती कार की छत पर 40 किमी तक लटके रहे कॉन्स्टेबल
वोट कटे, इसलिए हारे : चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
एशियन गेम्स 2026: स्क्वैश में भारत का गोल्डन सपना टूटा, अनाहत और अभय को मिला सिल्वर
जापान में गूंजेगी आमिर खान की वापसी, 9 साल बाद सितारे जमीन पर से करेंगे धमाका
पुणे में सरेराह गुंडागर्दी: नशे में धुत युवक ने ऑटो चालक पर बरसाया पत्थर, वीडियो वायरल
इजरायल का हिट लिस्ट ऑपरेशन: 7 अक्टूबर के गुनहगारों को पाताल से ढूंढकर किया ढेर
सरेआम थप्पड़, सियासी बवाल: सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री और युवक में तीखी झड़प
पीसीबी में खलबली: इमाम-उल-हक की फॉरेंसिक जांच पूरी, रिजवान की चुप्पी ने बढ़ाई मुश्किलें
शुभमन गिल ने रचे नए कीर्तिमान: रोहित और सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज ओपनर