कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुलिस की बहादुरी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां गुटखा तस्करों को पकड़ने के लिए एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बिना चलती कार की छत पर 40 किलोमीटर का सफर तय किया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
संदिग्ध कार और पुलिस की कार्रवाई मामला कोविलपालयम थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कर्नाटक की ओर से आ रही एक लग्जरी कार को रोका गया। गाड़ी के पीछे बोरियां देखकर सब-इंस्पेक्टर विग्नेश ने जांच करनी चाही, तो कार सवारों ने पुलिस को धक्का देकर दरवाजे लॉक कर लिए और गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी।
छत पर लटके रहे वेलमुरुगन आरोपियों को भागते देख हेड कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन ने फुर्ती दिखाई और चलती कार की छत पर चढ़ गए। उन्होंने कार को मजबूती से पकड़ लिया। आरोपी कार को तेज रफ्तार में दौड़ाते रहे, लेकिन कॉन्स्टेबल ने हार नहीं मानी। करीब 40 किलोमीटर तक वे कार की छत पर डटे रहे और यह खतरनाक सफर विलांकुरिची, कलापट्टी और कनियूर टोल प्लाजा तक जारी रहा।
मदद के लिए आगे आईं एंबुलेंस रास्ते भर लोग उस पुलिसकर्मी को कार की छत पर लटका देख दंग रह गए। कनियूर पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और कई एंबुलेंस सेवाओं ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। आखिरकार, अविनाशी में एक होटल के पास पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, 300 किलो गुटखा बरामद कार रुकते ही दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के रहने वाले बाबू धारा, राजेश और सुरेश के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वे बेंगलुरु से 300 किलो प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद लेकर कोयंबटूर में डिलीवरी करने जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर छाई बहादुरी हेड कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन की इस जांबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है। मौत को करीब से देखने के बावजूद उन्होंने न केवल आरोपियों का पीछा किया, बल्कि उन्हें कानून के हवाले भी किया। वहीं, एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता को भी लोग सलाम कर रहे हैं, जिन्होंने पुलिसकर्मी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की।
Hat s Off To COIMBATORE POLICE ! 👏 pic.twitter.com/nFIhojQsKm
— Prakash Vijay (@PrakazVijay_Of) September 27, 2026
कुलदीप यादव की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज, भारत को दिलाई शानदार जीत
LPU में बवाल: मिग-23 और टैंक पर चढ़े छात्र, यौन उत्पीड़न की अफवाह पर सुलग उठा कैंपस
दिल्ली: सड़क पर सवाल पूछने पर PWD मंत्री ने युवक को जड़ा थप्पड़, विपक्ष हुआ हमलावर
वोट नहीं, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हुआ है : CM फडणवीस का विपक्ष पर तीखा प्रहार
राजस्थान के आंगनबाड़ियों में बड़ा बदलाव: जर्जर भवनों से मुक्ति, बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और पोषणयुक्त माहौल
रो-को नाम पर क्या है विराट और रोहित का रिएक्शन? पहली बार तोड़ी चुप्पी
खाकी का मानवीय चेहरा: थाने में थमीं बुजुर्ग किसान नेता की सांसें, इंस्पेक्टर के CPR ने दी नई जिंदगी
कुलदीप यादव की फिरकी का कमाल: वेंकटेश प्रसाद को पछाड़कर रचा इतिहास
उत्तर प्रदेश की सियासत में चिराग की एंट्री: 2027 में दम दिखाएगी LJP (रामविलास)
थप्पड़ कांड का इनसाइड स्टोरी ट्विस्ट: मंत्री प्रवेश वर्मा ने खोला जरनैल सिंह पर कमीशन का बड़ा राज