दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली की यमुना किनारे बसी बेला एस्टेट झुग्गी बस्ती का औचक दौरा किया। वहां उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भारी धांधली का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि बेला एस्टेट में रहने वाले 729 लोगों में से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में केवल एक व्यक्ति का नाम बचा है। बाकी 727 लोगों के नाम बिना किसी ठोस कारण के सूची से हटा दिए गए हैं। ये लोग दशकों से यहां रह रहे हैं और पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग भी कर चुके हैं।
मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए राहुल गांधी ने मौके से ही संबंधित SDM को फोन लगाया। उन्होंने पूछा कि किसी व्यक्ति के पास अपना घर है या नहीं, इसका उसके वोट देने के अधिकार से क्या लेना-देना है? राहुल ने चुनाव आयोग के उस नियम का हवाला दिया, जिसमें बेघर लोगों के लिए हाउस नंबर 0 का प्रावधान है। उन्होंने सवाल किया कि यदि नियम मौजूद है, तो फिर इन लोगों के नाम सूची से क्यों काटे गए?
यह समस्या सिर्फ बेला एस्टेट तक सीमित नहीं है। दिल्ली में जारी किए गए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल के अनुसार, लगभग 47.5 लाख मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। निर्वाचन आयोग का तर्क है कि इनमें मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाता शामिल हो सकते हैं, लेकिन इस बड़े पैमाने पर नामों के गायब होने से प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
विवाद बढ़ता देख चुनाव आयोग ने प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब बूथ लेवल अधिकारी (BLO) खुद उन मतदाताओं के घर जाकर दस्तावेज जुटाएंगे जिन्हें नोटिस मिले हैं। इन दस्तावेजों को ECINet पर अपलोड किया जाएगा, जिसके आधार पर पंजीकरण अधिकारी अंतिम फैसला लेंगे।
चुनाव आयोग ने SIR कार्यक्रम की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब दावे और आपत्तियां 30 अक्टूबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी, जिनका निपटारा 30 नवंबर तक होगा। अंततः 4 दिसंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
*यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा - बाकी 727 नाम काट दिए गए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 28, 2026
ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे - पर ये कहीं नहीं गए, यहीं… pic.twitter.com/27cJZjqJg6
पटना MLC चुनाव में बगावत: अनंत सिंह ने छोड़ा नीरज कुमार का साथ, जनसुराज के उम्मीदवार को दिया खुला समर्थन
इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार? चिराग के शर्म वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य
दिल्ली में व्यापार करना होगा आसान: CM रेखा गुप्ता का ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर बड़ा मास्टर प्लान
फिल्मी एक्शन जैसा मंजर! चलती कार की छत पर 40 KM तक लटका रहा जांबाज पुलिसकर्मी, तस्कर गिरफ्तार
राइज एंड फॉल 2 में हिंसक झड़प: सिवेत तोमर शो से बाहर, शहजाद पूनावाला के साथ हुई मारपीट
नेपाल में कुदरत का कहर: भूस्खलन में ढहा पहाड़, 24 की मौत, 14 लापता; कई जिले जलमग्न
मेरे पास अभी 6 पैक नहीं हैं : शर्टलेस होने पर सलमान खान ने दिया मजेदार रिएक्शन
तमिलनाडु: CM विजय की गोल्ड रिंग स्कीम पर सियासी घमासान, बीजेपी नेता ने तारीफ के साथ जताई भ्रष्टाचार की शंका
देर रात तेज आवाज में भजन-कीर्तन पर भड़के अल्लू शिरीष, पुलिस से की शिकायत
शहीद-ए-आजम भगत सिंह: 119वीं जयंती पर देश ने किया नमन, नेताओं ने याद की उनकी अमिट वीरता