बिग बॉस 20 इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच के ड्रामे के अलावा, वीकेंड का वार में सलमान खान का अंदाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालिया एपिसोड में सलमान ने अपने उस चर्चित शर्टलेस मोमेंट पर खुलकर बात की, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
क्या था पूरा मामला? पिछले वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान का पारा काफी चढ़ा हुआ था। ट्रोलर्स की क्लास लगाने के दौरान एक्टर ने गुस्से में अपनी शर्ट उतार दी थी। सलमान की फिटनेस को देख फैंस दंग रह गए थे और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं।
सलमान ने दी सफाई लेटेस्ट एपिसोड में सलमान ने मजाक करते हुए कहा, जब मैंने शर्ट उतारी, तो मैं बस ये दिखाना चाहता था कि मेरे पास अभी 6 पैक एब्स नहीं हैं। मैं अनफिट दिख रहा था, लेकिन इसके बावजूद लोगों को मेरी ये बॉडी पसंद आई। अभी मुझे अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए 1-2 महीने का समय और चाहिए।
मॉन्स्टर के लिए जारी है ट्रांसफॉर्मेशन सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म मॉन्स्टर का जिक्र करते हुए कहा कि वे फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वे अभी वर्क इन प्रोग्रेस मोड में हैं और जल्द ही एक जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के साथ वापसी करेंगे।
फिल्म मॉन्स्टर को लेकर बढ़ी उत्सुकता वामशी पैडपल्ली द्वारा निर्देशित फिल्म मॉन्स्टर 2027 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन सलमान के ट्रांसफॉर्मेशन की खबर सुनने के बाद फैंस फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
On the last WKV, I took off my shirt to show that I don t have a six-pack right now, but people are still loving it. I still have two more months to get fit. Work in progress. - #SalmanKhan on #BiggBoss20
— MASS (@Freak4Salman) September 27, 2026
I m really excited for MONSTER now... Bhai is gonna achieve his best… pic.twitter.com/Kl6S9WuY3b
LPU में बवाल: प्रोटेस्ट लड़की के लिए था, पर सुरक्षित हम भी नहीं हैं , डर के साये में घर लौट रहे छात्र
ईरान की मिसाइल ने दहलाया अमेरिकी युद्धपोत: 8 मरीन घायल, होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ यूपी में बवाल: कहीं फूंके पुतले, तो कहीं घर पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे
दिल्ली के कारोबारियों के लिए बड़ी राहत: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया उद्योग मित्र पोर्टल
LPU में बवाल: छात्रा की कथित मौत की अफवाह पर हिंसक प्रदर्शन, कैंपस 10 दिनों के लिए बंद
प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड में नया मोड़: पीड़ित पर पहले से दर्ज है गंभीर मारपीट का केस
होर्मुज में सन्नाटा , नेतन्याहू की गुप्त UAE यात्रा और अमेरिका की महा-तैयारी: क्या ईरान पर होगा फाइनल अटैक?
UN में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान: महिला पत्रकार के तीखे सवाल पर रक्षा मंत्री ने किया गला रेतने का इशारा
सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर: बरी हुए 22 आरोपियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किया नोटिस
उज्जैन: शाही मस्जिद हटाने के दौरान भारी बवाल, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले