उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद को हटाने की प्रक्रिया ने हिंसक रूप ले लिया है। सोमवार सुबह मस्जिद के एक हिस्से को गिराने पहुंची प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला? उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ के लिए सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। इस दायरे में शाही मस्जिद का एक हिस्सा आ रहा है, जिसे हटाने का स्थानीय मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा वर्ग कड़ा विरोध कर रहा है।
पुलिस और भीड़ में झड़प सोमवार सुबह जैसे ही प्रशासन की टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस अफरा-तफरी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लगने की खबर है।
2000 जवानों की तैनाती हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। मस्जिद के 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी गई है और आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। पिछले दो दिनों से इलाके में भारी तनाव है और रविवार रात को भी जेसीबी मशीनें पहुंचने पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी।
धार्मिक स्थलों को हटाने पर गतिरोध सड़क चौड़ीकरण की योजना में कुल 7 धार्मिक स्थल आ रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, इनमें से अधिकांश को आपसी सहमति से हटा लिया गया है। हालांकि, शाही मस्जिद और खड़े हनुमान मंदिर जैसे कुछ स्थानों को लेकर गतिरोध अब भी बरकरार है। मुस्लिम समुदाय के भीतर भी इस मुद्दे पर दो गुट हैं, जिनमें से एक पक्ष हटाने के पक्ष में है तो दूसरा कड़ा विरोध कर रहा है।
फिलहाल, पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
*#WATCH | Madhya Pradesh: A large group of people clashes with Police in Ujjain at the spot where a portion of Shahi Masjid is planned to be demolished for a road-widening project. A heavy police force remains deployed in the area. pic.twitter.com/jeq03Wcd5s
— ANI (@ANI) September 28, 2026
एशियन गेम्स: 37 मेडल के बाद भारत की बढ़ी भूख, आज क्रिकेट और शूटिंग में गोल्ड पर निशाना
दिल्ली थप्पड़ कांड में दुबई कनेक्शन की एंट्री: BJP मंत्री परवेश साहिब सिंह का बड़ा दावा
भोजपुर का सोनू अब नहीं रहा: पिता को खोया, चाचा पर हमला झेला, और अब मां का इकलौता सहारा भी छिन गया
ख्वाजा आसिफ का शर्मनाक रवैया: महिला पत्रकार को गले पर हाथ फेरकर दी मौत की धमकी
विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में विराट धमाका, 15 हजार रनों का जादुई आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
कुल्लू में NCB का बड़ा प्रहार: 61 एकड़ में फैली अवैध गांजा की खेती तहस-नहस
अनंत सिंह के सामने ही उन्हीं की मिमिक्री: कलाकार का अंदाज देख हैरान रह गए छोटे सरकार , देखें वायरल वीडियो
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बवाल, अब शांति की कोशिश
मोदी जी, रील नहीं, ईमानदारी से जुड़ेंगे Gen Z : अरविंद केजरीवाल का तंज
मैदान पर दर्द से कराहता दिखा भारतीय स्टार, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर