नेपाल में मानसून की विदाई से पहले हुई भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीते तीन दिनों की मूसलाधार बारिश ने पहाड़ों को दरका दिया है, जिससे 24 लोगों की जान चली गई है और 14 लोग अभी भी लापता हैं। तबाही का मंजर इतना भयावह है कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा पलक झपकते ही नीचे गिर गया।
पलक झपकते ही ढहा पहाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। एक फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे घरों के पास स्थित पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर काली गंडकी नदी में समा गया। मलबे के नीचे कई मकान और रास्ते दब गए हैं। प्रभावित इलाकों से आ रही चीखें आपदा की गंभीरता बयां कर रही हैं।
किन जिलों में सबसे ज्यादा तबाही? आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गंडकी प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है।
747 परिवार प्रभावित, सैकड़ों घर तबाह इस आपदा ने 747 परिवारों को बेघर कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 143 घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, जबकि 51 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। परबत जिले में स्थिति सबसे नाजुक है, जहां अकेले 106 घर जमींदोज हो गए हैं। प्रशासन ने करीब 1,500 लोगों को विस्थापित कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
बुनियादी ढांचे को भारी चोट आपदा ने न केवल बस्तियों को बल्कि विकास कार्यों को भी पीछे धकेल दिया है। 6 बड़े पुल पूरी तरह से बह गए हैं, जिससे कई जिलों का संपर्क कट गया है। साथ ही 15 पशुशालाएं और 44 पशुओं की भी मौत हुई है। सरकारी कार्यालयों और दर्जनों वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
मनांग में हिमस्खलन और बिजली संकट मनांग के नारफू क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई। बचाव कार्य खराब मौसम के चलते बाधित है। वहीं, काली गंडकी नदी के उफान से 144 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का उत्पादन रोकना पड़ा है। ट्रांसमिशन लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से 358 मेगावाट बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है, जिससे कई इलाके अंधेरे में हैं।
प्रशासन और बचाव दल दुर्गम इलाकों में राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारी बारिश ने राहत कार्यों की रफ्तार धीमी कर दी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा अब भी बना हुआ है।
A massive landslide has struck Nepal and the footage is hard to believe
— Surajit (@surajit_ghosh2) September 28, 2026
It looks like an entire mountain collapsed in seconds pic.twitter.com/P3vUPZMj6X
थप्पड़कांड पर आर-पार: अरविंद केजरीवाल का तंज, तो प्रवेश वर्मा बोले- मेरे सामने गुंडई नहीं चलेगी
फिल्मी स्टाइल में 40 KM तक दौड़ी SUV की छत पर लटका पुलिसकर्मी, तस्करों को पकड़ने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
बलूचिस्तान की 14 वर्षीय फराह बनी आवाज , भारत से लगाई भावुक गुहार- हमें मत भूलना
दादा, आपके अधूरे सपने पूरे करना ही मेरा संकल्प : अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुनेत्रा पवार
दिल्ली के कारोबारियों के लिए बड़ी राहत: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया उद्योग मित्र पोर्टल
थप्पड़कांड पर केजरीवाल का तीखा प्रहार: यह देश तेरे पिता की जागीर नहीं, मोदी को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटेंगे
गंगा एक्सप्रेसवे बना फिश एक्सप्रेसवे ? सपा के वायरल वीडियो ने बढ़ाई यूपी की सियासी तपिश
मथुरा: सपा नेता की गंदी हरकत , महिला बैंककर्मी को IAS बनाने का झांसा देकर फंसाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र में 1972 से भी बदतर हालात: रोहित पवार ने सरकार से की ₹50,000 प्रति हेक्टेयर मुआवजे की मांग
बैंक हड़ताल टली, पर संकट बरकरार: 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन विरोध की चेतावनी