पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) परिसर में रविवार को हुआ हिंसक प्रदर्शन अब एक नई बहस का कारण बन गया है। कैंपस में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के दावे के बाद शुरू हुआ आक्रोश देखते ही देखते अराजकता में बदल गया। अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो प्रदर्शन की गंभीरता पर सवाल उठा रहे हैं।
मॉल में फ्री शॉपिंग का दावा वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदर स्थित Uni Mall में जमकर लूटपाट की। इन वीडियो फुटेज में कुछ लोग मॉल की दुकानों के अंदर घुसकर खाद्य सामग्री, गैजेट्स और अन्य कीमती सामान बेखौफ होकर उठाते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में तो खुलेआम फ्री में शॉपिंग करने की बात भी सुनाई दे रही है।
संपत्ति को भारी नुकसान और सड़क जाम हिंसा केवल मॉल तक ही सीमित नहीं रही। उग्र भीड़ ने कैंपस के भीतर दुकानों और यूनिवर्सिटी की संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई, पथराव किया गया और जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे-44 को भी घंटों बाधित रखा गया, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
असली मुद्दा हाशिए पर? आशंका जताई जा रही है कि जिस गंभीर मुद्दे (छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म) पर छात्र विरोध कर रहे थे, अब वह हिंसा और लूटपाट की घटनाओं के नीचे दब गया है। सोशल मीडिया पर लोग यह कह रहे हैं कि कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्रा के साथ हुई घटना को अपनी अराजकता का ढाल बना लिया है, जिससे न्याय की मांग कमजोर पड़ रही है।
*(नोट: वायरल हो रहे इन वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि सामान लूटने वाले सभी लोग यूनिवर्सिटी के छात्र ही हैं या बाहरी तत्व।) *
पुलिस की जांच और यूनिवर्सिटी का फैसला इस पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को अफवाह करार दिया है।
बढ़ते तनाव को देखते हुए LPU ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं स्थगित कर दी हैं और मिड-टर्म परीक्षाएं भी अगले आदेश तक टाल दी गई हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिसर में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
*The issue is very real . A girl was assaulted / raped inside the LPU campus hostel but these absolute lowlifes used it as an excuse to literally loot and destroy the campus and now the actual tragedy is getting buried and deflected for a vandalism issue . Idiots pic.twitter.com/BewgdR1aMJ
— Naman Rana (@NamanRana28) September 27, 2026
मोदी जी, रील नहीं, ईमानदारी से जुड़ेंगे Gen Z : अरविंद केजरीवाल का तंज
मैदान पर भिड़ीं दक्षिण अफ्रीकी दिग्गजों की जोड़ी, लाइव मैच में टेम्बा बवुमा और क्विंटन डी कॉक के बीच तीखी बहस
रिफंड चाहिए! : आयुष्मान खुराना की फिल्म पर समय रैना का तीखा तंज, वीडियो हुआ वायरल
नौकरी छोड़ो, टैक्सी चलाओ! डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर मचा सियासी घमासान
दिल्ली में व्यापार करना होगा आसान: CM रेखा गुप्ता का ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर बड़ा मास्टर प्लान
दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में बिछेगा सड़कों और ड्रेनेज का जाल, 214 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास
वेस्टइंडीज पर भारत की धमाकेदार जीत, पर शशि थरूर को क्यों नहीं आया मज़ा ?
IND vs WI: सीरीज सील करने के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा दूसरा वनडे
LPU विवाद: सफाई देने वाली छात्राओं ने खोला राज, कहा- यूनिवर्सिटी ने जबरन स्क्रिप्ट पढ़वाई
नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर मचा बवाल