एशियन गेम्स 2026 में भारतीय स्क्वैश टीम ने इतिहास रच दिया है। रविवार को अनाहत सिंह और अभय सिंह ने अपने-अपने सिंगल्स फाइनल में हार के बावजूद सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। यह पहला मौका है जब भारत के पुरुष और महिला खिलाड़ी एक साथ एक ही संस्करण के स्क्वैश सिंगल्स फाइनल में पहुंचे।
अनाहत सिंह का जादुई सफर 18 वर्षीय अनाहत सिंह को महिला सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया की दिग्गज खिलाड़ी शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 3-0 (11-4, 11-4, 11-7) से हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड नंबर-5 शिवसंगरी ने शुरुआत से ही अपनी आक्रामक रणनीति से अनाहत पर दबाव बनाए रखा।
हार के बावजूद अनाहत ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया। वह एशियन गेम्स के स्क्वैश सिंगल्स फाइनल में पहुंचने और पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने केवल ब्रॉन्ज मेडल तक का सफर तय किया था।
अभय सिंह ने रचा कीर्तिमान पुरुष सिंगल्स फाइनल में अभय सिंह का सामना मलेशिया के ईन यो एनजी से हुआ। अभय को 11-9, 11-5, 11-5 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वर्ल्ड नंबर-18 एनजी के खिलाफ यह उनकी लगातार आठवीं हार रही।
हालांकि, गोल्ड से चूकने के बावजूद अभय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह सौरव घोषाल के बाद एशियन गेम्स के पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
भारतीय स्क्वैश के लिए मील का पत्थर यह एशियन गेम्स भारतीय स्क्वैश के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। पहली बार ऐसा हुआ जब भारत के पुरुष और महिला, दोनों वर्गों के खिलाड़ी एक ही साथ फाइनल में पहुंचे।
स्वर्ण पदक जीतने वाले ईन यो एनजी और शिवसंगरी सुब्रमण्यम ने भी एक विशेष उपलब्धि हासिल की है; वे 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में स्क्वैश के डेब्यू के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब भारतीय स्क्वैश टीम की नजरें टीम इवेंट पर टिकी हैं, जहां पुरुष टीम मौजूदा चैंपियन के तौर पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है।
An incredible campaign from Anahat Singh at the @asiangames_2026!
— Team India (@WeAreTeamIndia) September 27, 2026
Congratulations @Anahat_Singh13 on winning the Silver Medal in the Women’s Singles Squash event.
Let’s #Cheer4Bharat #WeAreTeamIndia | #JeetHamariHai pic.twitter.com/6XXtBPdHbG
UNSC की कुर्सी के लिए भारत को चुनौती: ताजिकिस्तान ने पेश की दावेदारी, ओआईसी का मिला समर्थन
बिग बॉस 20 में दृश्यम 3 का जलवा: अजय देवगन और जयदीप अहलावत बने काजी तौकीर के फैन
IND vs WI: केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका, आज के मैच में खास उपलब्धि पर नजर
जमशेदपुर में खाकी का खौफ : सड़क पर लाठियां बरसाती पुलिस का वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
असम में स्कूल सुधार का मिशन: आशुतोष रांका और CJP टीम हिरासत में, हिमंत सरकार पर गंभीर आरोप
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को मजबूर ईरान? ट्रंप बोले- पैसे की तंगी से मर रहा है देश
मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: अब वॉइस और SMS के लिए मिलेंगे सस्ते और नए रिचार्ज विकल्प
सितंबर में अचानक क्यों मचा देश में हाहाकार? जानिए यूपी से छत्तीसगढ़ तक तबाही का असली कारण
हार छिपाने का खेल : CEC विवाद पर राहुल गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर
अब साल में सिर्फ 12 बार कराना होगा रिचार्ज, आम उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत