मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान अब रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए बेताब है।
आर्थिक रूप से टूट रहा है ईरान ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान अब तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना चाहता है। उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा, वे (ईरानी) मर रहे हैं, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं आ रहा है। उनकी अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा इसी जलमार्ग पर निर्भर है, जो अब ठप पड़ा है।
सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी नाकाबंदी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी रणनीति का बचाव करते हुए कहा कि ईरान ने दुनिया को परेशान करने के लिए जलडमरूमध्य बंद किया था। इसके जवाब में अमेरिका ने सैन्य इतिहास की सबसे बड़ी नाकाबंदी की है। ट्रंप ने इसे स्टील की दीवार करार दिया, जिसके कारण ईरान की कमाई का जरिया लगभग खत्म हो गया है।
ईरान का प्रस्ताव ट्रंप ने ठुकराया ट्रंप ने खुलासा किया कि ईरान ने होर्मुज को दोबारा खोलने के बदले एक समझौते का प्रस्ताव भेजा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। तेहरान की कोशिश है कि जलडमरूमध्य खोलने के एवज में अमेरिका अपने प्रतिबंधों को हटा ले, लेकिन व्हाइट हाउस फिलहाल किसी ढील के मूड में नहीं है।
होर्मुज इतना महत्वपूर्ण क्यों है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। ग्लोबल ऑयल सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा यहीं से गुजरता है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान इस मार्ग का इस्तेमाल जहाजों पर हमले करने और दुनिया को ब्लैकमेल करने के लिए कर रहा है।
क्या फिर शुरू होगी बमबारी? तनाव के बीच द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मध्यावधि चुनावों के बाद अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से बमबारी अभियान शुरू कर सकता है। वहीं, क्षेत्र में सैन्य सरगर्मी तेज है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि तेहरान के शीर्ष नेतृत्व तक हमले की आंच पहुंच चुकी है।
VIDEO | Washington DC: US President Donald Trump says, And what they want to do is immediately open the Hormuz Strait. You know why? Because they re dying. You know why they re dying? Because they have no money coming in, because they get their money from the Hormuz Strait. So… pic.twitter.com/CBGAMzSSVU
— Press Trust of India (@PTI_News) September 26, 2026
81 की उम्र में पत्नी के लिए बने मसीहा : भारी सामान ढोते बुजुर्ग की कहानी ने दुनिया को रुलाया, जुटाए करोड़ों
एशियाई खेल 2026: सावन बरवाल का ऐतिहासिक पदक, तजिंदर तूर की स्वर्णिम हैट्रिक अधूरी
रौद्र रूप में मिनी नियाग्रा : भारी बारिश से उफान पर चित्रकोट वाटरफॉल, देखें अद्भुत नजारा
मुख्य चुनाव आयुक्त को गर्दन काटने की धमकी: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, नोएडा पुलिस जांच में जुटी
अस्तित्व बचाने के लिए सीपीएम की शरण में तृणमूल: शुभेंदु अधिकारी का ममता पर तीखा प्रहार
बारिश का तांडव: यूपी में 42 मौतें, छत्तीसगढ़ में उफान पर नदियां, कई राज्यों में अलर्ट
महाराष्ट्र चुनाव पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : केरल में SIR सही, तो बाहर गलत क्यों?
गोरखपुर में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से 4 लोगों की मौत, सांसद रवि किशन के घर में घुसा पानी
कानपुर का परमट मंदिर बना अखाड़ा: VIP एंट्री पर भक्त की पुजारियों ने की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल
एशियाई खेल 2026: स्क्वैश में गोल्ड की उम्मीदें बरकरार, ट्रैक एंड फील्ड में भारतीय एथलीटों का दबदबा