जापान के आइची-नागोया में जारी एशियाई खेल 2026 में 27 सितंबर का दिन भारतीय दल के लिए मिला-जुला रहा। एक ओर जहां बैडमिंटन और कुराश में भारत को बड़े झटके लगे, वहीं एथलेटिक्स और तीरंदाजी में भारत ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
आज का दिन भारतीय स्क्वैश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पुरुष सिंगल्स में अभय सिंह और महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह अपनी-अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों से देश को गोल्ड मेडल की प्रबल उम्मीद है। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स इवेंट में भी भारतीय जोड़ी पदक की दौड़ में मजबूती से आगे बढ़ रही है।
एथलेटिक्स ट्रैक पर भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में संतोष कुमार तमिलरासन ने 49.61 सेकंड का समय निकालते हुए फाइनल में प्रवेश किया। उधर, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विथ्या रामराज ने 55.73 सेकंड के समय के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि, रेस वॉक में भारत को निराशा हाथ लगी, जहां मंजू रानी छठे स्थान पर रहीं और प्रियंका गोस्वामी डिसक्वालिफाई हो गईं।
बैडमिंटन कोर्ट से आज भारत के लिए खबर अच्छी नहीं रही। महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में विश्व चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को मलेशिया की विश्व नंबर 5 जोड़ी के हाथों 21-18, 21-8 से करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी चीन की नंबर 1 जोड़ी के खिलाफ संघर्ष करने के बावजूद मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
तीरंदाजी में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में आयोजित मुकाबलों में कंपाउंड महिला और पुरुष मिक्स्ड टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। चिकिथा तानिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने मंगोलिया और कजाकिस्तान की टीमों को हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की है।
कुराश इवेंट में भारत का सफर आज समाप्त हो गया। इस स्पर्धा में हिस्सा ले रहे चारों भारतीय एथलीट अपने शुरुआती मुकाबले हार गए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अब देश की नजरें उन खेलों पर टिकी हैं जहां भारतीय खिलाड़ी मेडल राउंड में पहुंच चुके हैं।
TREESA-GAYATRI EXIT IN THE QUARTER-FINALS AT ASIAN GAMES 2026
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 27, 2026
Treesa Jolly and Gayatri Gopichand’s Asian Games journey comes to an end after a 18-21, 9-21 loss to Malaysia’s World No. 5 pair
Struggled lot today today in the QF! pic.twitter.com/fKUYU9IXo3
एशियन गेम्स: भारत के 4 गोल्ड बनाम चीन का एक सुपरमैन , 19 साल के तैराक ने मचाई तहलका
बारिश का तांडव: यूपी में 42 मौतें, छत्तीसगढ़ में उफान पर नदियां, कई राज्यों में अलर्ट
रामायण के सेट पर बवाल: रणबीर कपूर के अहंकार और मीडिया वॉकआउट से गरमाया माहौल
नमो मैराथन: फरीदाबाद में 1.35 लाख युवाओं का हुजूम, शिखर धवन के साथ CM सैनी ने भरी नशा मुक्त हुंकार
लंबे इंतजार का अंत: 69 दिनों बाद मैदान पर रो-को की वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर दिखेगा जलवा
आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगी से सावधान: एक भी रुपया न दें, ऐसे करें शिकायत
SIR विवाद पर चुनाव आयोग की दो-टूक, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से, विपक्ष का हंगामा जारी
वैनिश कुमार और मनी-मून का तंज: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर खोला मोर्चा
तुरंत रोकें SIR प्रक्रिया, CEC का इस्तीफा ही एकमात्र रास्ता : चुनाव आयोग पर कांग्रेस का तीखा हमला
वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल रचेंगे इतिहास, 10 हजारी बनने से बस इतने कदम दूर!