फरीदाबाद: रविवार को फरीदाबाद की सूरजकुंड नगरी युवाओं के जोश और संकल्प से सराबोर रही। यहां आयोजित नमो मैराथन में रिकॉर्ड 1.35 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लेकर न केवल अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया, बल्कि राज्य को नशा मुक्त बनाने का मजबूत संदेश भी दिया।
दौड़ में शामिल हुए शिखर धवन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन पहुंचे। दोनों हस्तियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। फरीदाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री और शिखर धवन का भव्य स्वागत किया गया।
नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन में मौजूद विशाल जनसमूह को नशा न करने की शपथ दिलाई। सीएम ने कहा, आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि न तो हम खुद नशा करेंगे और न ही किसी और को करने देंगे। हम अपनी युवा ऊर्जा को नशे की भेंट नहीं चढ़ने देंगे, बल्कि राष्ट्र-निर्माण में लगाएंगे।
रिकॉर्ड भागीदारी से गदगद सीएम मैराथन में उमड़ी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, जब रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था, तब 1.35 लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया था। आज वही जुनून यहां दौड़ के रूप में दिख रहा है। यह दृश्य मेरे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।
लक्ष्य: स्वस्थ हरियाणा, विकसित भारत अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त हरियाणा उनका मुख्य संकल्प है, स्वस्थ हरियाणा राज्य की नई पहचान है और विकसित भारत उनका अंतिम लक्ष्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें, ताकि हर घर में खुशहाली और हर आंगन में सपनों का उजाला हो सके।
*VIDEO | Faridabad: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini flags off and addresses the Namo Marathon .
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2026
He says, ...Today, let us all take a pledge together: neither will we consume drugs nor will we allow anyone else to do so. We will channel the youth s energy not into drugs… pic.twitter.com/2n7XKAV4eH
एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का गोल्डन डबल , स्क्वैश में भी चमके सितारे
वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल रचेंगे इतिहास, 10 हजारी बनने से बस इतने कदम दूर!
अमृतसर में खालिस्तानी नारों का विदेशी कनेक्शन : दो युवक गिरफ्तार, पन्नू के इशारे पर रची साजिश
अलीगढ़ में तालिबानी सज़ा : युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, चेहरा काला किया और पिलाया पेशाब!
रौद्र रूप में मिनी नियाग्रा : भारी बारिश से उफान पर चित्रकोट वाटरफॉल, देखें अद्भुत नजारा
गंगा एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा और जलभराव का संकट: क्या लापरवाही बनी वजह?
चक्रवात अर्नब का तांडव: यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, 14 राज्यों में हाई अलर्ट
छत्तीसगढ़ में जल प्रलय: 72 घंटे की बारिश से डूबे शहर, नदियां खतरे के निशान के पार
रांची: शराब की दुकान में घुसी बंदरिया, बोतल गटकने के बाद पेटियों पर ही सोई
LPU में वायरल अफवाह से भड़का बवाल: रेप और आत्महत्या के दावों पर छात्रों ने किया नेशनल हाईवे जाम