प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए भारत के बदले हुए तेवरों को साफ जाहिर किया। पीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि आज का भारत आतंक के आगे झुकने वाला नहीं, बल्कि उसे करारा जवाब देने वाला राष्ट्र है।
सर्जिकल स्ट्राइक: बदला हुआ भारत पीएम मोदी ने 28 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2016 में LoC के पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह से आतंकवाद को कुचला, उसने दुनिया को भारत की नई ताकत का अहसास कराया। पीएम ने जोर देकर कहा कि आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता और जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती से कायम है।
हमले का करारा जवाब प्रधानमंत्री ने बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर अन्य सुरक्षा ऑपरेशनों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते एक दशक में भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि यदि कोई आतंकवादी भारत की ओर आंख उठाएगा, तो उसे छोड़ नहीं जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवाद के कारण भारत द्वारा वर्षों तक झेली गई पीड़ा के खिलाफ एक निर्णायक प्रतिक्रिया थी।
जनगणना और विकास की रफ्तार सुरक्षा के साथ-साथ पीएम ने विकास कार्यों पर भी अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि देशभर में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है, जिसके तहत 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा देश की भावी योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विरासत और आधुनिकता का संगम पीएम मोदी ने वीएचपी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल को उनकी 100वीं जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि जो मोढेरा कभी विदेशी आक्रमणों का गवाह बना था, आज वही सोलर विलेज के रूप में अपनी आधुनिक पहचान बना रहा है। यह भारत की संस्कृति और तकनीक के तालमेल की मिसाल है।
Addressing the 138th Episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, ...A major historical achievement of India is set to complete 10 years in just a day—the surgical strike. Ten years ago, on September 28–29, 2016, the Indian Army conducted a surgical strike on… pic.twitter.com/WXuoyI3D8K
— ANI (@ANI) September 27, 2026
जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो EVM पर सवाल : राहुल गांधी पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
अब साल में सिर्फ 12 बार कराना होगा रिचार्ज, आम उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
नमन धीर: शेर-ए-पंजाब की दहाड़ अब टीम इंडिया में, वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका
का हो सपा ज्वाइन कई लेहला का? : जलभराव की शिकायत पर भिड़े सांसद रवि किशन और BJP पार्षद
दिल्ली में वकील पर हमला: नॉर्थ-ईस्ट के लोग यहां क्यों आते हैं? कहकर की गई बदसलूकी
शुभेंदु का ममता पर तीखा वार: कहाँ है आपका आंदोलन, सभा में तो सिर्फ 150 लोग थे
समुद्र में छोड़ी गई सील 200 KM तैरकर इंसानों के पास लौटी, हैरान हैं वैज्ञानिक
चुनाव आयोग पर बड़ा सियासी घमासान: गुलाम नबी आजाद ने उठाए CEC की कार्यप्रणाली पर सवाल
वोट चोरी का आरोप लगाने वालों को ऑल द बेस्ट , SIR विवाद पर हरदीप पुरी का विपक्ष पर तीखा हमला
गंगा एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा और जलभराव का संकट: क्या लापरवाही बनी वजह?