गोरखपुर में मूसलाधार बारिश ने न केवल जनजीवन अस्त-व्यस्त किया है, बल्कि भाजपा के भीतर की कलह को भी उजागर कर दिया है। शहर में जलभराव की समस्या को लेकर गोरखपुर के सांसद रवि किशन और स्थानीय भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच हुई तीखी नोकझोंक का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेतियाहाता क्षेत्र में जलभराव से परेशान पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने जब समाधान के लिए सांसद रवि किशन को फोन किया, तो बातचीत जल्द ही आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद रवि किशन ने अपना ठेठ भोजपुरी अंदाज अपनाते हुए पार्षद से पूछ लिया, का हो, सपा ज्वाइन कई लेहला का?
सांसद के इस तीखे सवाल पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि वे जनता की समस्या बता रहे हैं और सांसद राजनीति कर रहे हैं। पार्षद ने तंज कसते हुए पूछा, क्या आपने बसपा ज्वाइन कर ली है जो ऐसी बातें कर रहे हैं? दोनों के बीच हुई यह बहस अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
वायरल वीडियो में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी रामगढ़ताल के मुख्य द्वार पर खड़े होकर जलभराव की स्थिति दिखाते दिख रहे हैं। पार्षद का दावा है कि सांसद अपनी लोकेशन उसी क्षेत्र की बता रहे थे, जबकि मौके पर उनकी कोई मौजूदगी नहीं थी। इस मुद्दे को लेकर पार्षद ने सांसद के दावों पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
इस विवाद ने विपक्षी दलों को सरकार पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जो सांसद अपनी ही पार्टी के पार्षद की बात सुनने को तैयार नहीं हैं, वे जनता की फरियाद क्या सुनेंगे। वहीं, सपा नेत्री काजल निषाद ने भी इसे नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की विफलता करार दिया है।
विवाद बढ़ने के बाद सांसद रवि किशन सक्रिय मोड में दिखे। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जल निकासी के निर्देश दिए। गौरतलब है कि शनिवार को गोरखपुर में 164 एमएम की रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जिससे शहर के अधिकांश हिस्से जलमग्न हो गए थे। अब यह राजनीतिक तकरार आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति पर क्या असर डालेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
*BJP पार्षद ने गोरखपुर के BJP सांसद रवि किशन से इलाके में भयंकर जलभराव की शिकायत की।
— Congress (@INCIndia) September 26, 2026
इस पर सांसद जी भड़क गए और बोले: सपा जॉइन कर लिए हो क्या?
जरा सोचिए- जो लोग अपनी ही पार्टी के पार्षद की नहीं सुन रहे, वो आम जनता को क्या समझते होंगे!
यही BJP की घटिया मानसिकता है।
इन्हें जनता… pic.twitter.com/Gjv4FDfC4E
सवारी को सड़क पर छोड़ रफूचक्कर हुआ रैपिडो ड्राइवर, हेलमेट दे खुद निकल पड़ा सफर पर!
वोटर लिस्ट में धांधली पर मचा सियासी कोहराम: डिंपल यादव ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा
UNGA में जयशंकर की दो टूक: आतंकवाद का दंश और दोस्ती साथ नहीं चल सकते
गोरखपुर में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से 4 लोगों की मौत, सांसद रवि किशन के घर में घुसा पानी
पिन लिया, हेलमेट थमाया और पैसेंजर को छोड़ खुद निकल पड़ा रैपिडो ड्राइवर!
UNGA में जयशंकर का दहाड़: आतंकवाद और दोस्ती एक साथ संभव नहीं , पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब
वेस्टइंडीज सीरीज से तय होगा 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट, टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है यह अग्निपरीक्षा ?
ईरान तड़प रहा है, पैसा खत्म हो चुका है : ट्रंप ने ठुकराया तेहरान का होर्मुज खोलने का प्रस्ताव
उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंडक
33 घंटे 33 मिनट का महा-बंदोबस्त : पुणे पुलिस ने बिना थके लिखा सुरक्षा का नया अध्याय