UNGA में जयशंकर का दहाड़: आतंकवाद और दोस्ती एक साथ संभव नहीं , पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब
News Image

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में शनिवार को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बेहद आक्रामक अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर आईना दिखाया और दो टूक कहा कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

आतंकवाद पर जीरो-टॉलरेंस की गूंज जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने दुनिया के सामने जोर देकर कहा कि आतंकवाद शांति के लिए एक घातक खतरा है। विदेश मंत्री ने चेतावनी दी कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की ओर से दी जाने वाली दलीलें और इसे सामान्य बताने के प्रयास अब काम नहीं आएंगे।

दलीलें अब नहीं टिकेंगी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन के अगले ही दिन जयशंकर ने उन पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा, कल इस सभा के सामने आतंकवाद के एक पुराने खिलाड़ी ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। आतंकवाद को सामान्य बताने और इसके परिणामों से बचने की दलीलें दी गईं, लेकिन ऐसी दलीलें नहीं टिकेंगी।

आतंकवाद और दोस्ती साथ नहीं विदेश मंत्री ने कड़े लहजे में कहा कि दोस्ती और सद्भावना के साथ आतंकवाद का मेल संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत अपने बचाव के अधिकार का इस्तेमाल करना जारी रखेगा। भारत ने साफ संदेश दिया कि जो देश आतंकवाद का सहारा ले रहे हैं, उन्हें अपना रुख बदलना होगा, अन्यथा उनके साथ किए गए समझौतों पर सवाल उठाना स्वाभाविक है।

मध्य पूर्व और वैश्विक शांति पर भारत का रुख दुनिया में जारी युद्धों और तनाव पर बात करते हुए जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि युद्धों का खात्मा होना चाहिए। मध्य पूर्व की स्थिति पर उन्होंने कहा कि स्थायी शांति के लिए टू-स्टेट सॉल्यूशन एकमात्र रास्ता है और भारत वहां मानवीय सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

शांति का असली अर्थ अपने संबोधन के अंत में जयशंकर ने वैश्विक सुरक्षा के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि शांति का अर्थ केवल युद्ध का न होना नहीं है। वर्तमान में दुनिया जिस तरह के खतरों और दबावों से गुजर रही है, वह एक गहरी खाई के किनारे पर खड़ी है। उन्होंने वैश्विक नेताओं से स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने का आग्रह किया ताकि दुनिया को एक बड़े संकट से बचाया जा सके।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

7 विदेशियों की रिहाई ने जगाई पुरानी यादें: सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी कंधार हाईजैक की बहस?

Story 1

वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल रचेंगे इतिहास, 10 हजारी बनने से बस इतने कदम दूर!

Story 1

नमो मैराथन: फरीदाबाद में 1.35 लाख युवाओं का हुजूम, शिखर धवन के साथ CM सैनी ने भरी नशा मुक्त हुंकार

Story 1

असम में स्कूल सुधार का मिशन: आशुतोष रांका और CJP टीम हिरासत में, हिमंत सरकार पर गंभीर आरोप

Story 1

गंगा एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा: अनियंत्रित होकर 100 मीटर तक फिसली BJP विधायक की फॉर्च्यूनर

Story 1

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का दबदबा, ईरान को हराकर जीता गोल्ड; छत्तीसगढ़ की बेटी संजू का खास प्रदर्शन

Story 1

भारी बारिश से यूपी बेहाल: 10 की मौत, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

Story 1

राइज एंड फॉल 2 में संग्राम: स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस, पति फहाद का भी हुआ जिक्र

Story 1

श्रीनगर की छात्रा का तीखा सवाल, बांग्लादेशी हाई कमिश्नर को सुनाई अल्लामा इकबाल की कविता

Story 1

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप: पूर्व IAS अधिकारी के खुलासे से मची सियासी हलचल