जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रच दिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है।
छत्तीसगढ़ की बेटी का जलवा इस स्वर्णिम सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने अहम भूमिका निभाई है। कोरबा जिले के केराकछार गांव की रहने वाली संजू भारतीय टीम की प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के हर मुकाबले में अपनी फुर्ती और तकनीक का लोहा मनवाया है। सेमीफाइनल में नेपाल के खिलाफ 48-24 की बड़ी जीत में भी संजू का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा था।
CM साय ने फोन पर दी बधाई संजू देवी की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की। उन्होंने संजू को फोन कर बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि संजू ने केवल राज्य का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। गौरतलब है कि संजू इससे पहले 2025 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
पदक तालिका में भारत की स्थिति इस गोल्ड मेडल के साथ ही भारत के पदकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान में भारत के खाते में कुल 28 पदक हैं, जिनमें 4 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पदक तालिका में चीन 105 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि भारत अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।
भारत का अब तक का प्रदर्शन
यह जीत भारतीय महिला कबड्डी के बढ़ते दबदबे को दर्शाती है। खेल प्रेमियों के लिए यह पल बेहद गर्व भरा है, क्योंकि भारतीय टीम ने न केवल स्वर्ण जीता, बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी श्रेष्ठता भी साबित की।
*CHAK DE BHARAT 🇮🇳
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 26, 2026
Indian Women’s Kabaddi Team CLICHES the Asian Games GOLD MEDAL after defeating Iran 37-34 in a thrilling final to SUCCESSFULLY defend their title. 🔥
– This marks India s 4th Asian Games gold medal in the event. 🥇 pic.twitter.com/uJ2XAEc0Je
सवारी को सड़क पर छोड़ रफूचक्कर हुआ रैपिडो ड्राइवर, हेलमेट दे खुद निकल पड़ा सफर पर!
लाहौर की पार्टियों में मचा गोरिल्ला का बवाल: डीजे की धुन पर जमकर लगाए ठुमके
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को मजबूर ईरान? ट्रंप बोले- पैसे की तंगी से मर रहा है देश
गंगा एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा: अनियंत्रित होकर 100 मीटर तक फिसली BJP विधायक की फॉर्च्यूनर
जिनपिंग के आगे ट्रंप की ‘नरमी’: वाशिंगटन शिखर वार्ता में चीन को मिली बड़ी रणनीतिक बढ़त
UNGA में गरजे जयशंकर: आतंकवाद को दी सीधी चेतावनी, पाकिस्तान को घेरा और युद्ध पर दिया दो टूक संदेश
फैमिली कोर्ट बना जंग का मैदान: सुनवाई के बाद पति-पत्नी में जमकर चले लात-घूंसे
9,000 में आलीशान कमरा और ढेर सुविधाएं! बेंगलुरु के युवक का दिमाग क्रैश , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन
सपा जॉइन कर लिए हो क्या? : जलजमाव पर सवाल पूछने वाले BJP पार्षद पर भड़के रवि किशन
उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंडक