जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के बाद उम्मीद की जाती है कि वे वहीं बस जाएंगे, लेकिन चीन की एक सील नाना ने सबको चौंका दिया है। समुद्र में छोड़े जाने के महज 6 दिन बाद ही वह 200 किलोमीटर का सफर तय कर वापस उसी द्वीप पर पहुंच गई, जहां उसने इंसानों के बीच लंबा वक्त बिताया था।
200 किलोमीटर की लंबी यात्रा नाना नाम की यह सील करीब दो साल की है। 7 सितंबर को उसे लियाओनिंग प्रांत के समुद्र में छोड़ा गया था। एक्सपर्ट्स ने उसके शरीर पर ट्रैकिंग डिवाइस लगाया था, जिससे पता चला कि उसने सीधे रास्ते के बजाय कई द्वीपों और समुद्री रास्तों से होते हुए यात्रा की। 13 सितंबर को वह फिर से डाचांगशान आइलैंड पर देखी गई।
बचपन में मिली थी घायल अवस्था में नाना की कहानी सितंबर 2024 में शुरू हुई थी, जब वह एक समुद्री तूफान के बाद गुआंग्शी के तट पर घायल मिली थी। तब वह बहुत छोटी थी। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने उसे गोद लिया और उसका इलाज किया। बाद में, उसे समुद्री जीव संरक्षण केंद्र में जंगली माहौल में रहने और खुद शिकार करने की ट्रेनिंग दी गई ताकि वह समुद्र में जीवित रह सके।
इंसानों का साथ क्यों पसंद है नाना को? विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक इंसानों द्वारा देखभाल किए जाने के कारण नाना के मन से इंसानों का डर निकल चुका है। वह अब इंसानी बस्तियों को सुरक्षित ठिकाना समझती है। साथ ही, डाचांगशान इलाके में भोजन और साफ पानी की प्रचुरता भी उसे अपनी ओर खींचती है।
प्रशासन की लोगों से अपील नाना की वापसी ने इंटरनेट पर लोगों को भावुक कर दिया है, लेकिन प्रशासन ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नाना को छूने या उसे खाना खिलाने की कोशिश न करे। इंसानी हस्तक्षेप न केवल उसके प्राकृतिक व्यवहार को बिगाड़ सकता है, बल्कि उसे दोबारा जंगली बनने की राह में भी बाधा डाल सकता है।
साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के समुद्र में 200 KM दूर छोड़ दिया… वो तैर-तैरकर इंसानों के पास लौट आई।
— SurendraTripathi (@stripathi56) September 26, 2026
नाना सिर्फ 2 साल की सील है।
तूफान के बाद घायल पिल्लों जैसी मिली थी, इंसानों ने पाला-पोसा।
7 सितंबर को खुले समुद्र में छोड़ा गया।
सिर्फ 6 दिन बाद वो 200… pic.twitter.com/jId3qSNzJn
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को रूस का बड़ा समर्थन, जर्मनी और जापान को मिला अंगूठा
दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका बढ़ा: अब 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
LPU में छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न पर बवाल: हाईवे जाम, पुलिस की कार्रवाई शुरू, यूनिवर्सिटी ने दावों को नकारा
आतंकवादियों और उनके आकाओं को राजनाथ सिंह की चेतावनी: अब सीमा कोई बाधा नहीं, दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: अब घर बैठे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, CEC ज्ञानेश कुमार ने लिए 7 अहम फैसले
अलीगढ़ में तालिबानी सज़ा : युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, चेहरा काला किया और पिलाया पेशाब!
लंबे इंतजार का अंत: 69 दिनों बाद मैदान पर रो-को की वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर दिखेगा जलवा
कोलकाता के कॉलेज में सियासी नाटक पर घमासान: छात्रों ने लगाए धमकी के आरोप, प्रिंसिपल ने दी सफाई
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप: पूर्व IAS अधिकारी के खुलासे से मची सियासी हलचल
यूपी में कुदरत का कहर: कहीं ढहे मकान, तो कहीं उफनती नदियां; जानिए राज्य का हाल