जापान में लहराया तिरंगा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को रोमांचक टक्कर देते हुए 37-34 के स्कोर से मात दी। इस जीत में छत्तीसगढ़ के कोरबा की रहने वाली संजू देवी का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा।
संजू का सुपर रेड बना टर्निंग पॉइंट मैच के दौरान संजू देवी ने अद्भुत खेल का प्रदर्शन किया। उनकी एक रेड में एक साथ 5 ईरानी खिलाड़ियों को आउट करना जीत का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। इस शानदार सुपर रेड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें संजू की फुर्ती और तकनीक की हर कोई तारीफ कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल कर दी बधाई इस ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी को वीडियो कॉल कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बातचीत का वीडियो साझा करते हुए लिखा, छत्तीसगढ़ की बेटी ने देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश की हर बेटी के लिए प्रेरणा है।
स्वागत के लिए तैयार है छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय ने बातचीत के दौरान संजू की हौसलाअफजाई करते हुए कहा, आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है। जीत के बाद जब आप वापस आएंगी, तो छत्तीसगढ़ आपका भव्य स्वागत करेगा।
सफलता पर गदगद संजू देवी संजू देवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मैं देश और अपने राज्य की उम्मीदों पर खरी उतरी। एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड मेडल दिलाना मेरे लिए गर्व की बात है। संजू के कोच ने भी इस जीत को छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया है।
*छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान...
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 26, 2026
जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य एवं कोरबा की बेटी संजू देवी से फोन पर बात कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संजू ने अपने उत्कृष्ट… pic.twitter.com/hQRrtDM0tv
SIR विवाद: चुनाव आयोग पर राहुल के हमले से भड़के रविशंकर प्रसाद, पूछा- अब सवाल क्यों?
दिल्ली में योगी का मिशन यूपी 2027 : मोदी-शाह के साथ मैराथन बैठकों के मायने
दिल्ली में मंथन: पीएम आवास पर मोदी-योगी की मुलाकात, यूपी के सियासी समीकरणों पर चर्चा
मनीष सिसोदिया के साथ फोटो पर विवाद: कौन हैं AAP नेत्री गायत्री बिश्नोई और क्यों भड़कीं कांग्रेस विधायक पर?
सम्राट चौधरी का स्कूल दौरा: क्लासरूम में बैठकर बच्चों से सीखा, कंप्यूटर शिक्षा पर लिया बड़ा फैसला
SIR विवाद में आया नया मोड़: BJP का पलटवार, मीडिया रिपोर्ट के दावों की खोली पोल
महाराष्ट्र के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित: संकट में घिरे किसानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
CEC ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर संकट? अपनों ने ही चुनाव आयोग से मांगा जवाब
झाड़-फूंक की आड़ में दरिंदगी: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, तांत्रिक गिरफ्तार
TMC नेता कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, अंडे और पत्थरों से हुआ जोरदार प्रहार