व्हाइट हाउस डिनर में जिनपिंग का थर्मस और ट्रंप का कंस्ट्रक्शन साइट वाला मजाक, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
News Image

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में आयोजित स्टेट बैंकवेट इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। इस भव्य डिनर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

टेबल पर थर्मस ने खींचा सबका ध्यान डिनर की सबसे चर्चित तस्वीर में व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में सजी मुख्य टेबल पर दो थर्मस बोतलें दिखाई दीं। एक काले रंग की थर्मस चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पास थी, जबकि सफेद रंग की थर्मस उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सामने रखी थी।

शाही क्रॉकरी और वाइन ग्लासेज के बीच इन बोतलों ने मेहमानों को चकित कर दिया। चीन में गर्म पानी पीने की परंपरा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर यूजर जमकर चुटकी ले रहे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद इसमें उनकी पसंदीदा ग्रीन टी या गोजी बेरीज वाला पानी था।

ट्रंप का अनोखा निमंत्रण: चलिए कंस्ट्रक्शन साइट देखते हैं! डिनर के दौरान ट्रंप अपने चिर-परिचित अंदाज़ में दिखे। उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस का मौजूदा बैंक्वेट हॉल काफी छोटा है, इसलिए वह 400 मिलियन डॉलर की लागत से एक विशाल बॉलरूम बनवा रहे हैं।

ट्रंप ने शी जिनपिंग और अन्य मेहमानों को दावत दी, डिनर के बाद चलिए, नए बॉलरूम की कंस्ट्रक्शन साइट देखते हैं। आप लोग इसके फर्श पर कदम रखने वाले पहले इंसान होंगे। ट्रंप के इस मजाकिया अंदाज पर एलन मस्क, टिम कुक और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज ठहाके लगाने से खुद को नहीं रोक सके।

सिलिकॉन वैली का महाकुंभ यह डिनर कूटनीति के साथ-साथ तकनीक जगत का भी केंद्र बना रहा। इसमें दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं के साथ टेक जगत के दिग्गज एक ही छत के नीचे नजर आए।

डिनर में टेस्ला के एलन मस्क, एपल के टिम कुक, एनवीडिया के जेन्सन हुआंग, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, गूगल के सुंदर पिचाई और मेटा के मार्क जुकरबर्ग की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इन हस्तियों का एक साथ दिखना वैश्विक राजनीति और तकनीक के गठजोड़ को दर्शाता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जंतर-मंतर पर भारी बवाल: चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग पर योगेंद्र यादव समेत 40 हिरासत में

Story 1

मुख्य चुनाव आयुक्त को फांसी देने की मांग, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान से मचा सियासी बवाल

Story 1

मुझे हैरानी हुई कि उसे जाने दिया... जहीर खान पर वसीम जाफर का बड़ा बयान, सीएसके के फैसले पर कही ये बात

Story 1

दिल्ली में खूनी खेल: ई-रिक्शा सवार यात्रियों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, दो घायल

Story 1

जल्दी बोल पनवेल निकलना है : छात्र का मजाक प्रोफेसर को पड़ा भारी, स्टेज पर पकड़ा कॉलर

Story 1

बांका कांड पर गरमाई सियासत: तेजस्वी का तीखा सवाल, क्या दोषियों की जाति देख होगी कार्रवाई?

Story 1

बिहार में वायरल वीडियो पर सियासी संग्राम: मंत्री का बड़ा दावा - यह सरकार को बदनाम करने की साजिश

Story 1

काशी की गलियों में हवा से बातें करेगा भारत का पहला अर्बन रोप-वे , जाम से मिलेगी मुक्ति

Story 1

अब एक कॉल पर मिलेगी खेती की हर समस्या का समाधान, यूपी सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Story 1

निरमा यूनिवर्सिटी का कॉलर कांड : एक मामूली जोक पर प्रोफेसर ने खोया आपा, वीडियो वायरल