ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से आ रही एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की झुलसकर मौत हो गई है। बस में सवार अन्य यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
क्या है मामला? हादसा जेवर थाना क्षेत्र में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। अचानक बस में आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुआं इतना अधिक था कि घबराहट में लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कई यात्री अंदर ही फंस गए।
दम घुट रहा था : बचे हुए यात्रियों ने सुनाई आपबीती हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों ने उस डरावने मंजर को याद करते हुए बताया कि आग लगने के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। एक यात्री ने कहा, धुआं इतना था कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। लोग बस से बाहर निकलने के लिए एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे।
एक अन्य यात्री ने बताया कि उसने जान बचाने के लिए अपना कोई सामान तक नहीं लिया। उसने कहा, इतना धुआं था कि अंदर लोगों का दम घुट रहा था। मैं किसी तरह धक्के खाते हुए बाहर निकला, लेकिन मेरे पीछे कई लोग अंदर ही फंस गए थे।
सीएम योगी ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों के त्वरित और उचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों से संपर्क कर हर संभव मदद पहुंचाने को कहा है। फिलहाल, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मामले में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
*दर्दनाक खबर यूपी के ग्रेटर नोएडा से
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) September 24, 2026
यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली डबल डेकर बस।
अंदर फंसे यात्रियों में मची चीख-पुकार।
एक महिला समेत 9 लोगों की मौत की सूचना।
शीशे तोड़कर कई यात्रियों को बाहर निकाला गया।
मौके पर मंजर देख हर किसी का कलेजा कांप उठा।
जेवर पुलिस ने संभाला मोर्चा।… pic.twitter.com/uDd8dS7KRE
IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर हिटमैन का महा-संकल्प, ये 5 बड़े कीर्तिमान होंगे रोहित के निशाने पर
यमुना एक्सप्रेसवे का खौफनाक मंजर: जूते पहनने तक का नहीं मिला मौका, बस फोन लेकर कूदी , जलती बस से निकली लड़की की आपबीती
एशियन गेम्स 2026: भारत को पसीना छुड़ाने वाली जापान की टीम अफगानिस्तान के सामने हुई फुस्स , 48 रनों से मिली करारी हार
DRI का बड़ा प्रहार: म्यांमार और नेपाल से तस्करी कर लाए गए 61 करोड़ के सोने का जखीरा जब्त
शी जिनपिंग का अमेरिकी स्वागत: रेड कारपेट पर घुटनों के बल झुके अमेरिकी जवान, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड केस: पिता हिरासत में, नकल का वीडियो वायरल और जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप
IIT बॉम्बे CCTV फुटेज: परीक्षा हॉल में क्या हुआ था साहिल वाकोडे के साथ?
चुनाव आयोग में आंतरिक कलह : विपक्ष का बड़ा हमला, महाराष्ट्र-बंगाल में दोबारा चुनाव की मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का अल्टीमेटम: कॉकरोच जनता पार्टी ने छेड़ा बड़ा आंदोलन
द पैराडाइज रिव्यू: नानी की तूफानी एंट्री और राघव जुयाल का जलवा, क्या बॉक्स ऑफिस पर थमेगा हनुमान का राज?