पिछले 47 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का एकछत्र राज चल रहा था, लेकिन अब इस दौड़ में एक बड़ा खिलाड़ी शामिल हो चुका है। साउथ सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर द पैराडाइज 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही पुरानी फिल्मों को कड़ी टक्कर देना शुरू कर दिया था।
नानी की धमाकेदार एंट्री और फैंस का क्रेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस ने फिल्म को लेकर मिली-जुली लेकिन उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी है। दर्शकों के अनुसार, नानी की एंट्री फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट है। एक फाइट सीक्वेंस के साथ करीब 15 मिनट बाद हुई उनकी एंट्री ने थिएटर में तालियों की गूंज पैदा कर दी। हालांकि, कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म के तेलंगाना लहजे और कुछ डायलॉग्स को समझना आम जनता के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
राघव जुयाल ने छोड़ा छाप सुपरस्टार नानी के साथ स्क्रीन साझा करते हुए राघव जुयाल कहीं भी फीके नजर नहीं आए। दर्शकों ने राघव की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। एक सुपरस्टार के सामने स्क्रीन शेयर करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन राघव ने अपने अभिनय से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया है।
कैसा है फिल्म का ओवरऑल रिस्पॉन्स? श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर मिली-जुली राय है। जहां एक ओर अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और नानी का एक्शन लोगों को पसंद आ रहा है, वहीं कुछ दर्शकों का यह भी कहना है कि फिल्म की कहानी उस स्तर पर नहीं है जितनी इसकी हाइप बनाई गई थी। बावजूद इसके, फिल्म का शुरुआती 20 मिनट का ब्लॉक बेहद दमदार बताया जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस की बड़ी उम्मीदें फिल्म की स्टारकास्ट में नानी और राघव जुयाल के अलावा सोनाली कुलकर्णी, कयाड़ु लोहार और मोहन बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर के अनुसार, द पैराडाइज ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 43.77 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 10 से 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म हनुमान अंश के विजय रथ को रोक पाएगी या नहीं।
Nani Entry scene.....🔥🔥
— 𝗥𝗮𝗴𝗵𝘂 𝓟𝓻𝓲𝓷𝓬𝓮 (@RaghuPrinc51127) September 23, 2026
Ramp.... Ramp.... 🥵🥵🔥🔥#TheParadise pic.twitter.com/SmaDfbCbAN
एशियन गेम्स 2026: नेपाल की धमाकेदार जीत, क्या क्वार्टर फाइनल में भारत से टकराएगा अफगानिस्तान?
AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने का मामला: CJP के चार नेताओं पर FIR, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई
जमुई-समस्तीपुर के बाद बांका में शर्मसार हुई मानवता: पर्यटन स्थल पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल
UNSC में भारत की एंट्री का बढ़ा दम: पुर्तगाल ने वैश्विक मंच पर की जोरदार वकालत
होर्मुज से परमाणु तक: मिडिल ईस्ट में शांति के लिए ईरान का 7-दिवसीय फॉर्मूला
निरमा यूनिवर्सिटी में बवाल: गोलमाल 3 के डायलॉग पर प्रोफेसर का आपा खोना, छात्र का पकड़ा कॉलर
कल का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ और डिप्रेशन का डबल अटैक, इन राज्यों में जारी हुआ रेड अलर्ट
वड़नगर से वाराणसी: साइकिल यात्रियों से PM मोदी बोले - पगड़ी को हेलमेट न समझें, सुरक्षित रहें
ऑटो ड्राइवर ने पहनावे पर की टिप्पणी, तो बहादुर लड़की ने दिया मुंहतोड़ जवाब
मेरी निजी जिंदगी का तमाशा न बनाएं : कोमल रानी संग अफेयर की अफवाहों पर भड़के गोविंदा