IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अब परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना के अंतिम क्षणों की कड़वी सच्चाई पता चल रही है। 22 वर्षीय साहिल की मौत के बाद से ही संस्थान पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में साहिल को सबसे आगे की सीट पर काली टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर प्रो. सूर्यनारायण डूला उनके पास आते हैं। दोनों के बीच कुछ बातचीत होती है, जिसके बाद साहिल अपनी सीट से उठते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि साहिल अपना मोबाइल फोन इनविजिलेटर को सौंपते हैं, जो उनके पास (पैरों के बीच) रखा हुआ था।
फुटेज में मोबाइल ज़ब्त होने के बाद साहिल अपना सामान समेटते हैं और परीक्षा हॉल से बाहर निकल जाते हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद वह अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए। अब जांच की दिशा इस बात पर केंद्रित है कि परीक्षा से बाहर निकाले जाने के बाद के उन अंतिम 20-30 मिनटों में साहिल किस मानसिक स्थिति से गुज़रे होंगे।
संस्थान का दावा है कि साहिल को परीक्षा के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि उन्होंने प्रश्न पत्र को ChatGPT पर अपलोड किया था। हालाँकि, IIT बॉम्बे ने यह स्पष्ट किया था कि छात्र के खिलाफ मामले की आधिकारिक रिपोर्ट होने के बावजूद कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी।
साहिल के माता-पिता ने संस्थान पर भेदभाव और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता रवींद्र वाकोडे ने प्रो. डूला पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने प्रो. डूला का बचाव किया है। फोरम का कहना है कि शिक्षक ने केवल परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रक्रिया का पालन किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए IIT बॉम्बे ने प्रो. डूला को डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर के पद से हटा दिया है और उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है। मुंबई पुलिस अब साहिल के पिता की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to suicide) की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। क्या यह सिर्फ एक नकल का मामला था या इसके पीछे किसी बड़े मानसिक दबाव का हाथ है, पुलिस इसकी तह तक जाने में जुटी है।
IIT Bombay case: CCTV footage from the examination hall has surfaced. Sahil Wakode is seen being taken outside the examination hall by Prof. #Suryanarayanadoolla after being caught cheating in the exam.#IITBombay #SahilWakode #CCTV #Mumbai pic.twitter.com/E5LekwfkDF
— Rajesh kumar (@journorajeshk) September 23, 2026
रजनीकांत के सम्मान में धनुष ने बदला ओम का रास्ता, फिल्म पोस्टपोन करने की बताई बड़ी वजह
जमुई छेड़छाड़ कांड: मंत्री अशोक चौधरी का विवादित बयान, कहा- प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी ऐसी घटनाएं नहीं रोक सकते
चुनाव आयोग पर प्रियंका गांधी का कड़ा प्रहार: मतदाता सूची से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी
पटना में गोलियों की गूंज: वार्ड पार्षद के पति पर अपार्टमेंट में घुसकर बरसाईं 14 गोलियां
एशियन गेम्स 2026: रोइंग में भारत का दम, सतनाम और सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
Tata Aeris: Tigor की छुट्टी करने आ रही है टाटा की नई शार्प सेडान, कल होगी लॉन्च
360-डिग्री कैमरा और डैशकैम के साथ आ रही टाटा की नई सेडान एरिस , डिजायर की बढ़ेगी मुश्किलें!
तिरुवनंतपुरम पहुंचे किंग कोहली : ब्लैक आउटफिट में दिखा स्वैग, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भरी हुंकार
जोधपुर: केमिकल फैक्ट्री में धमाके से दहला इलाका, आग बुझाने गए 14 दमकलकर्मी बुरी तरह झुलसे