एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भारत जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देने वाली जापान की टीम अफगानिस्तान के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और उसे 48 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
भारत के खिलाफ दिखाया था दम कुछ दिन पहले ही जापान ने भारतीय टीम के होश उड़ा दिए थे। बारिश से प्रभावित 5-5 ओवर के उस रोमांचक मुकाबले में जापान ने आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी थी और टीम इंडिया महज 2 रनों से जीत सकी थी। उस मैच के बाद जापान की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वे अपनी लय बरकरार नहीं रख सके।
अफगानिस्तान की सधी हुई बल्लेबाजी मैच में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही, लेकिन मध्यक्रम ने जिम्मेदारी संभाली। कप्तान दरवेश रसूली (29 रन) और मोहम्मद इशाक (25 रन) की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जापान के लिए शोमा सुगाया और इब्राहिम तकाहाशी ने 2-2 विकेट लिए।
ताश के पत्तों की तरह ढही जापान की पारी 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापानी टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। टीम का पहला विकेट शून्य के स्कोर पर ही गिर गया। इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू किया। पूरी जापानी टीम 19.3 ओवर में महज 81 रनों पर सिमट गई।
अफगान गेंदबाजों का दबदबा जापान की बल्लेबाजी को ध्वस्त करने में अफगान स्पिन और पेस का जबरदस्त तालमेल दिखा। अरब गुल मोमंद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, नांगेयालिया खारोटी ने 3 और अब्दुल्ला अहमदजई ने 2 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि जापान के लिए क्वार्टर फाइनल की राह अब बहुत कठिन हो गई है।
RESULT | AFGHANABDALYAN WON BY 48 RUNS
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 24, 2026
Arab Gul Momand (4/8), Nangyal Khan (3/19), and Abdullah Ahmadzai (2/13) shared the wickets among them as they helped #AfghanAbdalyan beat Japan by 48 runs and get to a winning start in the 20th Asian Games 2026.#JAPvAFG | #AsianGames2026 pic.twitter.com/qbaxrpPCBX
AI-मॉर्फ्ड तस्वीर विवाद: CJP नेताओं की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई
एशियन गेम्स 2026: गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक सिल्वर, 10,000 मीटर में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल!
नवी मुंबई: पहाड़ी से 70 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, बाल-बाल बचा 17 वर्षीय छात्र
एशियन गेम्स: नेपाल का धमाका, अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदकर क्वार्टरफाइनल की राह आसान की
महाराष्ट्र एसआईआर पर बॉम्बे हाईकोर्ट में हलचल: CEC के 14 आदेशों को दी गई चुनौती
ताइवान को हथियार देने वाला अमेरिका क्या मानेगा जिनपिंग की बात?
एशियन गेम्स 2026: मनप्रीत कौर ने गोला फेंक में जीता ब्रॉन्ज, भारत का मेडल टैली 21 के पार
साल में सिर्फ दो बार दिखता है यह करिश्मा: पद्मनाभस्वामी मंदिर की 5 खिड़कियों से गुजरा डूबता सूरज
अब पर्चे पर हिंदी और भोजपुरी का बोलबाला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों को बड़ी नसीहत