एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर्स ने इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के एक ही दिन भारतीय पुरुष और महिला स्कीट टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही शूटिंग में भारत का दबदबा कायम है।
पुरुष स्कीट टीम में अनंतजीत सिंह नरूका, अनुभवी मेराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल ने कुल 346 अंक हासिल किए। भारत और कजाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर रही, जिसके बाद शूट-ऑफ का सहारा लिया गया। अंत में भारतीय टीम ने धैर्य का परिचय देते हुए बाजी मार ली। व्यक्तिगत रूप से अनंतजीत ने 119, मेराज ने 116 और भवतेग ने 111 अंक जुटाए।
महिला स्कीट टीम ने भी अपनी चमक बिखेरी। राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने कुल 331 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रिपोर्टों के अनुसार, एशियन गेम्स के महिला स्कीट टीम इवेंट में भारत का यह पहला पदक है। चीन ने स्वर्ण और कजाकिस्तान ने रजत पदक जीता।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, खिलाड़ियों के कौशल, एकाग्रता और शानदार टीमवर्क ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया।
एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग लगातार भारत के लिए मेडल का गढ़ बनी हुई है। 23 सितंबर तक भारतीय निशानेबाजों ने चार रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की है।
अब सबकी नजरें व्यक्तिगत स्पर्धाओं पर टिकी हैं। पुरुष वर्ग से अनंतजीत नरूका और महिला वर्ग से राइजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल ने अपने-अपने व्यक्तिगत फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जिससे पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
Congratulations to Anantjeet Singh Naruka, Bhavtegh Singh Gill and Mairaj Ahmad Khan on winning the Bronze Medal in the Men’s Skeet Team event.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 23, 2026
Their skill, focus and remarkable teamwork have made the nation proud. Best wishes to them for many more successes ahead.… pic.twitter.com/JcACXksGFx
SIR विवाद: चुनाव आयोग निशाने पर, अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप- ज्ञानेश कुमार लिख रहे चुनाव की स्क्रिप्ट
ताजमहल में विदेशी पर्यटक को घूरते दिखे युवक, कैमरों में कैद हुई शर्मनाक हरकत
स्टार वही जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं : नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति मुर्मू की सितारों से बड़ी अपील
शालीमार बाग में आधी रात को चला बुलडोजर: मदीना मस्जिद का हिस्सा ढहाया, AIMIM का कड़ा विरोध
IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद पर मचा बवाल, जानिए आखिर अंपायर ने क्यों पलटा अपना फैसला?
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान... : स्कूल की प्रार्थना सभा में गूंजा हनुमान अंश का भजन, वीडियो देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
दिमाग खिसक गया है, किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं : राजभर पर शिवपाल यादव का तीखा हमला
90% तक सस्ते हुए हीरे: क्या अब चमक खो रहे हैं दुनिया के सबसे बेशकीमती पत्थर?
IIT बॉम्बे छात्र की मौत: बेटा कुछ दिन सहन कर ले , माता-पिता के इस सुझाव ने आज उन्हें रुला दिया
एशियन गेम्स 2026: स्कीट शूटिंग में भारत का डबल धमाका, पुरुष और महिला टीम ने जीता ब्रॉन्ज